अब इस सेक्टर में भी धाक जमाएंगे TATA, अंबानी-अडानी की बढ़ेगी टेंशन

Updated on 25-03-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: भरोसे का दूसरा नाम टाटा (TATA) को कहा जाता है। जमीं से लेकर आसमान तक, किचन से लेकर सड़क तक टाटा ही टाटा फैला है। ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile Sector) हो या फिर सॉफ्टवेयर (Software) का कारोबार टाटा समूह (Tata Group) की मौजूदगी हर जगह आपको मिल जाएगी। टाटा समूह अब अपनी धाक डिजिटल सेक्टर (Digital Sector) में जमाने की तैयारी कर रहा है। अपने सुपर ऐप Neu की मदद से टाटा इस सेक्टर में खलबली मचाने की तैयारी में है। डिजिटल सेक्टर में अपने पैर को जमाने के लिए टाटा बड़ा निवेश करने जा रहा है। टाटा समूह TATA Neu में 2 अरब डॉलर यानी लगभग 16,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। हालांकि अभी तक इस पर टाटा समूह और टाटा डिजिटल की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

और ताकतवर बनेगा टाटा का सुपर ऐप Neu

ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक टाटा अपने TATA Neu ऐप में दो अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है। इस निवेश को तीन सालों में पूरा किया जाएगा। इसकी मदद से ऐप में तकनीकी सुधार, उसकी अन्य जरूरतों को पूरा किया जाएगा। ऐप को यूजर फ्रेंडली बनाया जाएगा। आपको बता दें कि टाटा का Neu ऑल इन वन ऐप है। साल 2020 में इसे लॉन्च किया गया था। आप TATA Neu ऐप की मदद से एक ही प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग, पेमेंट, ट्रांजैक्शन जैसे सारे काम निपटा सकते हैं। टाटा न्यू ऐप पर आप ग्रॉसरी से लेकर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट् की शॉपिंग कर सकते हैं। फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग जैसे काम भी आप टाटा न्यू ऐप की मदद से कर सकते हैं। इसके अलावा बिल पेमेंट, लोन, इंश्योरेंस जैसे फाइनेंशियल काम भी आप आसानी से इस ऐप पर कर सकते हैं। टाटा समूह इस ऐप को और ताकतवर बनाना चाहता है। लॉन्चिंग के बाद इस ऐप में तकनीकी खामियों की शिकायतें मिल रही है। अब इन कमियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। टाटा न्यू ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8 अरब डॉलर के सेल्स का लक्ष्य तय किया है। इसमें से 4 अरब डॉलर की सेल्स की उम्मीद है। टाटा ने ई-कॉमर्स में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए हाल के दिनों में कई ई-ग्रॉसर कंपनियों का अधिग्रहण भी किया है। इसें बिग बास्केट, ई फार्मेस 1एमजी जैसे फर्म शामिल हैं।

ऐमजॉन-फ्लिपकार्ट को मिलेगी चुनौती

ऐप की टेक्निकल खामियों को दूर करके इसे बड़ा करने की दिशा में काम किया जाएगा। टाटा समूह के इस फैसले प्रतिद्वंदी जैसे ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉर्मस कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी। सिर्फ ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट ही नहीं टाटा के सुपर ऐप से मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस (Reliance) को भी झटका लगेगा। रिलायंस के Ajio, JioMart जैसे ऐप पहले हैं। रिलायंस भी सुपर ऐप (Super App) की तैयारी कर रहा है। इस ऐप को टाटा न्यू से कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं अडानी समूह भी अपना सुपर ऐप जाने की तैयारी कर रहे हैं। नवंबर 2022 में खबर आई थी कि अडानी समूह अपना सुपर ऐप ला रहे हैं, जिसे समूह के इन हाउस स्टार्टअप ने तैयार किया है। इस ऐप की मदद से अडानी एयरपोर्ट्स के पैसेंजर्स समूह की बाकी सर्विसेज के जुड़ सकेंगे। गौतरलब है कि टाटा समूह ने साल 2020 में टाटा न्यू को लॉन्च किया था। ये ऐप चीन के अली-पे और वी-चैट पर बेस्ड था। लॉन्च के बाद इसमें कई खामियां सामने आई। ग्राहकों की शिकायते कंपनी के इमेज को नुकसान पहुंचा रही थी। अब इसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।

क्या होता है सुपर ऐप

सुपर ऐप का कॉन्सेप्ट चीन से आया है। सुपर ऐप (Super App) एक ऐसा प्लेटफॉर्म होता है, जहां आपको जारी सर्विसेज एक ही जगह मिल जाती है। एक ऐप की मदद से एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अलग-अलग ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। सुपर ऐप में आप एक ही ऐप में ग्रॉसरी, शॉपिंग, बिल पेमेंट, फ्लाइट टिकट बुकिंग, होटल बुकिंग, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक शॉपिंग समेत तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.