अब जिला अस्पतालों में होगी स्वाइन फ्लू, डेंगू और कोरोना की जांच

Updated on 17-04-2023 05:33 PM

 भोपाल. कोरोना, स्वाइन फ्लू, डेंगू, जीका वायरस जैसी संक्रामक बीमारियों की जांच में अब देरी नहीं होगी। वजह, सभी जिला अस्पतालाें में बीमारी के लिए जिम्मेदार वायरस का पता लगाने के लिए लैब तैयार की जा रही हैं। यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले चरण में इस वर्ष के अंत तक 17 जिला अस्पतालों में लैब शुरू करने की तैयारी है। इनमें छह को पिछले वर्ष और बाकी को इस वर्ष चिन्हित किया गया है।

वर्ष 2024-25 तक प्रदेश के 35 जिला अस्पतालों में पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री बनाई जाएंगी। एक लैब बनाने में सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह लैब तैयार होने के बाद जिला अस्पतालों में पहली से चल रही लैब को भी इसमें मिलाकर एकीकृत लैब बनाई जाएगी।

अभी कई जिला अस्पतालों में पैथोलाजी, माइक्रोबायोलाजी, बायोकेमेस्ट्री आदि लैब अलग-अलग स्थान पर हैं। इसका रोगियाें को यह नुकसान होता है कि उन्हें अलग-अलग जांच के लिए कई बार सैंपल देना होता है। एकीकृत लैब होने पर यह दिक्कत दूर हो जाएगी। इन लैब में जांच की गुणवत्ता बेहतर रखने के लिए न्यूनतम क्षेत्र, कर्मचारियों की संख्या, मशीनों के लिए मापदंड तय किए गए हैं। कम से कम चार हजार वर्गफीट क्षेत्र की जगह रहेगी।

बैक्टीरिया से हाेने वाली बीमारियों का भी पता चलेेगा

इन लैब में माइक्रोबायोलाजी की जांचें भी अच्छी गुणवत्ता के साथ हो सकेंगी। कल्चर टेस्ट हो सकेंगे, जिसमें यह पता चलेगा कि रोगी के शरीर में मौजूद बैक्टीरिया के संक्रमण में कौन सी दवा बेहतर ढंग से प्रभावी होगी और कौन सही नहीं होगी। इससे यह पता करना भी आसान हो जाएगा कि जीवीणुओं पर एंटीबायोटिक दवाओं का असर किस तरह से कम हो रहा है।

पहले चरण में यहां बनेंगी लैब

भोपाल, रायसेन, सिंगरौली, बालाघाट, विदिशा, बैतूल, उज्जैन, छतरपुर, खंडवा, दमोह, बड़वानी, शिवपुरी, गुना, झाबुआ, जबलपुर, सिवनी और टीकमगढ़।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.