अब फिल्म में नजर आएंगे राज कुंद्रा, आर्थर रोड जेल के अंदर उन 63 काले दिनों की होगी कहानी

Updated on 20-07-2023 02:33 PM
राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों के बनाने और ऐप पर डिस्ट्रीब्यूशन मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। राज कुंद्रा को 63 दिनों तक आर्थर रोज जेल में रहना पड़ा था। खबर है कि अपने जेल में बिताए उन दिनों पर अब राज कुंद्रा फिल्म बनाने जा रहे हैं। साल 2021 सितम्बर में राज कुंद्रा इस कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे थे। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और ऐप के जरिए डिस्ट्रीब्यूशन के मामले में जेल की सजा भुगत चुके हैं। हालांकि, बड़ी मुश्किल से उनकी जमानत हुई है।

राज कुंद्रा पर पर हॉटशॉट्स नाम के ऐप के जरिए अश्लील फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट और प्रड्यूस करने का आरोप था। हाल ही में कुंद्रा ने कुछ समय पहले इस मामले पर अपनी चुप्पी भी तोड़ी थी। राज ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'आज से ठीक 1 साल पहले मैं जेल से बाहर आया था। वक्त वक्त की बात है, मेरे साथ न्याय होगा और जल्द ही सच बाहर आएगा। मेरे फैंस का शुक्रिया और ट्रोल्स का ज्यादा बड़ा शुक्रिया क्योंकि उन्होंने मुझे और मजबूत बनाया है।'

फिल्म में जेल के अंदर बिताए राज कुंद्रा के उन बुरे दिनों की कहानी होगी

पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज कुंद्रा के 63 दिन वाले जेल की कहानी पर अब फिल्म बन रही है। वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से कहा है कि राज कुंद्रा की लाइफ की इस कॉन्ट्रोवर्सी पर काम और मेकर्स अपने फआइनल स्टेज पर हैं। बताया गया है कि ये फिल्म राज कुंद्रा के उस आर्थर जेल में बिताए दिनों की कहानी होगी, जहां आपराधियों और आरोपियों की भीड़ सबसे अधिक होती है। सूत्र ने ये भी बताया है कि इस फिल्म में राज कुंद्रा खुद एक्टिंग करते दिखेंगे।

जेल में बिताए दिनों से लेकर बेल तक की पूरी कहानी

हालांकि, फिल्म को डायरेक्ट कौन कर रहे हैं, इसे अभी जाहिर नहीं किया गया है। बताया ये भी गया है कि राज कुंद्रा प्रॉडक्शन से लेकर स्क्रिप्ट तक के सारे काम में खुद इन्वॉल्व रहेंगे। इस फिल्म में राज पर आरोपों की शुरुआत को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स से लेकर जेल में बिताए दिनों और बेल तक की कहानी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.