अब क्यूआर बताएगा, किस बाग का है आम, कौन है मालिक ?

Updated on 08-05-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: अब आप दुनिया के किसी भी कोने में मलिहाबादी दशहरी मंगाएंगे तो यह भी पता लगा सकेंगे कि यह आम किस बाग का है और बाग का मालिक कौन है। इसके लिए सिर्फ आम की पेटी पर बना क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और पूरा ब्योरा आ जाएगा। दशहरी आम प्रदेश के दूसरे कई जिलों में भी होता है, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड मलिहाबादी दशहरी की होती है। वजह यही है कि इसी इलाके से देश और प्रदेश के कुछ हिस्सों और पाकिस्तान तक दशहरी गया। इस कारण मलिहाबादी दशहरी को भारत सरकार से जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) मिला है। अभी तक इन आमों को जीआई टैग लगाकर दूसरे राज्यों और देशों में निर्यात किया जाता है। इससे विश्वसनीयता बढ़ती है और आम के बेहतर दाम मिलते हैं।

सामान्य तौर पर आम की पेटी पर जीआई टैग तो लगा दिया जाता है। फिर भी आशंका रहती है कि क्या पता कहीं और का आम इसमें भर दिया हो। यह आशंका दूर करने के लिए अब आम के पेड़ों की जियो टैगिंग की जाएगी। इस बार मंडी परिषद ने मलिहाबाद स्थित मैंगो पैक हाउस एक निजी कंपनी को किराए पर दिया है। इस कंपनी को रहमानखेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) ने निर्यात की तकनीक दी है। यह कंपनी खुद ही पेड़ों की जियो टैगिंग करवा रही है। इसके साथ आम पर कवर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि उनमें दाग-धब्बे न लगें। इससे आम की क्वॉलिटी भी अच्छी रहेगी।

कंपनी के संस्थापक अकरम बेग के मुताबिक, करीब 200 बागबानों से बात हुई है। सीआईएसएच में 10 मई को भी किसानों के साथ बैठक होगी। जियो टैगिंग के लिए किसानों को प्रति पेटी 60 पैसा देना होगा। इस तरह प्रति आम सिर्फ 5 पैसे का खर्च आएगा। वहीं, सीआईएसएच के वैज्ञानिक डॉ. मनीष मिश्र बताते हैं कि इस तकनीक से खाने वाले को यह संतुष्टि मिलेगी कि वह खालिस मलिहाबादी दशहरी आम खा रहा है। इसके साथ किसानों और व्यापारियों को निर्यात में आसानी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.