
राजधानी में इस व्यवस्था पर अमल भी शुरू कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि सभी स्कूलों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं। पिछले साल चुनिंदा स्कूलों में यह प्रयोग किया था, लेकिन अब सभी सरकारी स्कूलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। भोपाल के 931 प्राइमरी, मिडिल, हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में 5557 शिक्षकों के फोटो कक्षाओं में लगाई जाएगी।