अब फास्टैग जारी नहीं कर पाएगा पेटीएम : NHAI ने अथॉराइज्ड बैंकों की लिस्ट से हटाया इससे 2 करोड़ यूजर्स प्रभावित होंगे

Updated on 16-02-2024 01:34 PM

अब पेटीएम फास्टैग यूजर्स को नया फास्टैग लेना होगा। क्योंकि इसे जारी करने वाली नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की बॉडी इंडियन हाइवे मैनेजमेंट कंपनी (IHMCL) ने पेटीएम पेमेंट बैंक को अपने रजिस्टर्ड बैंकों की लिस्ट से हटा दिया है।

यानी पेटीएम अब नया फास्टैग इश्यू नहीं कर पाएगा। अब आपको अपना पेटिएम फास्टैग सरेंडर करना होगा और लिस्ट में दिए गए किसी बैंक से नया खरीदना होगा। IHMCL ने यह कदम पेटीएम पेमेंट बैंक पर RBI की कार्रवाई के बाद लिया है। इससे करीब 2 करोड़ यूजर्स प्रभावित होंगे।

IHMCL ने बोला आज ही खरीदें नया फास्टैग
IHMCL ने अपने X पोस्ट में 32 बैंकों की लिस्ट जारी करते हुए लिखा, 'फास्टैग के साथ परेशानी मुक्त ट्रैवल करें, नीचे दिए गए ऑथराइज्ड बैंकों से आज ही अपना फास्टैग खरीदें।'

29 फरवरी तक कर सकते हैं इस्तेमाल
हालांकि, अगर आपके पास पेटीएम का फास्टैग है, तो आप इसे 29 फरवरी तक इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन इस दिन के बाद आपको नया फास्टैग लेना होगा। नियमों के अनुसार फास्टैग से पेमेंट न होने पर दोगुना टोल देना होता है।

फोनपे से ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं नया फास्टैग

  • फोनपे ओपन करें और यहां बाय फास्टैग पर टैप करें।
  • अपना पैन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालें और कंटिन्यू पर टैप करें।
  • अगले पेज में व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मॉडल नंबर दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।
  • अपना डिलीवरी पता दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।
  • इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा।

ऑफलाइन भी ले सकते हैं फास्टैग
इसके अलावा आप बैंक या फास्टैग डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी फास्टैग ले सकते हैं। आप वहां जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट देकर और तय फीस चुका कर फास्टैग ले सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.