अब 'पान पसंद' टॉफी भी बेचेंगे मुकेश अंबानी 82 साल पुरानी कंपनी को रिलायंस ने खरीदा

Updated on 10-02-2024 01:09 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी आ गई है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ने रावलगांव शुगर फार्म के कनफेक्शनरी बिजनस को खरीद लिया है। यह डील 27 करोड़ रुपये में हुई है। डील के मुताबिक इस कंपनी के ट्रेडमार्क्स, रेसिपीज और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स अब रिलायंस के पास आ गए हैं। रावलगांव ने शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। कारोबारी वालचंद हीराचंद ने 1933 में महाराष्ट्र में नासिक जिले के रावलगांव गांव में एक शुगर मिल की स्थापना की थी। 1942 में इस कंपनी ने रावलगांव ब्रांड से टॉफी बनाने का काम शुरू किया था। इस कंपनी के पास पान पसंद, मैंगो मूड और कॉफी ब्रेक जैसे नौ ब्रांड्स हैं।

रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स अधिग्रहण और पार्टनरशिप के जरिए तेजी से अपना विस्तार कर रही है। रावलगांव के अधिग्रहण से उसके एफएमसीजी पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। कंपनी के पास पहले से ही कैंपा, टॉफीमैन और Raskik जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। एफएमसीजी कंपनियों में कंज्यूमर मार्केट में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा कब्जाने की होड़ मची है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए वे दूसरी कंपनियों का अधिग्रहण कर रही हैं। हालांकि रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ने इस डील के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। जानकारों का कहना है कि संगठित और असंगठित इंडस्ट्री प्लेयर्स की तरफ से कंप्टीशन बढ़ने के कारण रावलगांव का मार्केट शेयर घटता जा रहा था। यही वजह है कि कंपनी ने अपने कनफेक्शनरी बिजनस को बेचने का फैसला किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.