अब टोटके पर उतरी काव्या मारन, IPL जीतने के लिए चल दिया अजीबोगरीब दांव

Updated on 08-03-2024 12:49 PM
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। जर्सी के पारम्परिक नारंगी रंग से कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है, लेकिन इस बार डिजाइन काफी अलग है। जर्सी में काले रंग की धारियां बनाई गई है, जो SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) की जर्सी से पूरी तरह प्रेरित लगती है। इस टीम की कप्तानी ऐडन मार्करम करते हैं, जिन्होंने लगातार दो साल 2023 और 2014 में टीम को चैंपियन बनाया था। मगर आईपीएल में टीम की मालकिन काव्या मारन ने मार्करम को हटाकर पैट कमिंस का कप्तान बनाया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को एक ही साल में टेस्ट और वनडे वर्ल्ड कप जिताया।

'फिएरी हीट' नाम की SRH की नई जर्सी एक बोल्ड डिजाइन पेश करती है, जो निश्चित रूप से मैदान पर धूम मचाने वाली है। जर्सी का कॉलर और पैंट भी काले रंग का है। नई जर्सी की लॉन्चिंग ने SRH फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है, जो अपनी टीम को मैदान पर नए रंगों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद का यह कदम कितना फायदेमंद होगा। क्या नई जर्सी का टोटका चलेगा या फिर नया कप्तान का दांव काम आएगा। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक ही बार खिताब जीत पाया है और उसने यह कारनामा डेविड वॉर्नर की कप्तानी में 2016 में किया था।

2024 सीजन के लिए SRH टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और होनहार प्रतिभाओं का कॉकटेल है। जिसमें अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, मार्को जानसेन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, संवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडे, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, आकाश सिंह और सुब्रमण्यम सरीखे खिलाड़ी शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.