अब कमला नगर पुलिस करेगी बिल्डर अपहरण केस की जांच:कोलार पुलिस ने 50 दिन में सिर्फ एक आरोपी पकड़ा

Updated on 09-01-2025 01:48 PM

भोपाल के बिल्डर नीतेश ठाकुर के अपहरण केस की जांच अब कमला नगर पुलिस करेगी। इससे पहले मामले की जांच कोलार पुलिस कर रही थी। लेकिन केस की शुरुआत से ही कोलार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होते रहे। केस दर्ज होने के करीब 50 दिन बीतने के बाद अधिकारियों ने कोलार थाने के स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।

इसके बाद कोलार पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके चलते पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने केस डायरी भोपाल के जोन-1 में स्थित कमला नगर थाने को सौंपने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि पिछले दिनों मुख्य आरोपी पंकज परिहार ने एक वीडियो जारी कर स्वयं को निर्दोष बताया था। इधर पुलिस ने आरोपियों पर तीस हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। मामले की एफआईआर 18 नवंबर को दर्ज की गई थी।

इस मामले में पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि

QuoteImage

केस की जांच धीमी गति से चल रही थी। लिहाजा केस को जोन-1 में ट्रांसफर किया गया है। जिससे जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके।

QuoteImage

एसआईटी कर रही थी जांच

इससे पहले केस की जांच जोन-4 की पुलिस कर रही थी। 15 दिन पहले केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। टीआई संजय सोनी सहित सात पुलिसकर्मी मामले की जांच कर रहे थे। एसआईटी का सुपरविजन एसीपी अंजली रघुवंशी कर रही थीं। एसआईटी के गठन के बाद भी जब केस की जांच में गति नहीं आई तो केस को जोन-4 पुलिस लेकर जोन-1 पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

फरियादी ने अपहरण की घटना को लेकर ये बताया

नितेश सिंह ठाकुर ने बताया कि वह दानिश हिल कोलार में रहते हैं। भोपाल में रियल एस्टेट का काम हैं। हाल ही में मिसरोद में 32 करोड़ रुपए की एक जमीन बेची है। इसकी जानकारी उनके पूर्व परिचित संजय राजावत निवासी न्यू द्वारकापुरी, पुरानी छावनी ग्वालियर, पंकज परिहार पिपरोली गढ़िया, जिला इटावा उत्तर प्रदेश, भोपाल ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक रहे हेमंत चौहान, ओम राजावत, निवासी पुरानी छावनी ग्वालियर और आकाश राजावत निवासी ग्वालियर को थी। हेमंत को छोड़कर फिलहाल सभी आरोपी मिनाल रेसीडेंसी में रह रहे थे और भोपाल में प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे।

आरोपियों ने उसके अपहरण की प्लानिंग की। बहाने से उसे शादी का न्योता देकर ग्वालियर बुलाया और किडनैप कर बंधक बना लिया। इसके बाद दस करोड़ रुपए की मांग की। रकम नहीं देने पर उसे पीटा, आरोपियों ने नितेश की पत्नी से 30 लाख रुपए की वसूली भी कर ली थी।

आरोपी ने वीडियो जारी कर खुद को बताया था निर्दोष

श्रीमान मैं निर्दोष हूं...बिल्डर नीतेश ठाकुर ने हम पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। होशंगाबाद रोड पर एक कीमती जमीन का सौदा किया था। नीतेश हमारा पार्टनर है। इस सौदे में हमने 30 करोड़ रुपए प्रॉफिट कमाया। नीतेश की नीयत इस रकम को हड़पने की है। एडवांस के जो दस करोड़ रुपए मिले थे, वो नीतेश ने हमें फंसाने पर खर्च कर दिए। वल्लभ भवन में पदस्थ एक आईजी के नाम से नीतेश धमकाता है। हमारे घर पुलिस टीम के साथ पहुंचता है। पुलिस के नाम से धमकाता है। नीतेश स्वयं एक अपराधी है, जिसके खिलाफ कोलार, कोहेफिजा और सीहोर में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। केस की सीआईडी जांच कराई जाना चाहिए। सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैं निर्दोष जेल नहीं जाऊंगा, ऐसी नौबत आई तो मैं परिवार सहित वल्लभ भवन के सामने सुसाइड कर लूंगा।

यह कहना है कोलार थाने में बिल्डर नीतेश सिंह ठाकुर अपहरण के फरार आरोपियों में से एक पंकज सिंह परिहार का। पंकज ने एक वीडियो जारी कर डीजीपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है। यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.