मणिनगर मेडिकल कॉलेज का नाम अब नरेंद्र मोदी के नाम पर करने का फैसला लिया

Updated on 16-09-2022 05:38 PM

गुजरात के अहमदाबाद में क्रिकेट स्टेडियम का नाम 'नरेंद्र मोदी' रखे जाने के बाद अब एक मेडिकल कॉलेज को भी पीएम से जोड़ने की तैयारी है। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) ने मणिनगर में स्थित मेडिकल कॉलेज का नामकरण नरेंद्र मोदी के नाम पर करने का फैसला लिया है। हाल ही में एएमसी की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में यह फैसला हुआ है।

एएमसी एमईटी मेडिकल कॉलेज 'एएमसी मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट' की ओर से चलाया जाता है, जो एलजी हॉस्पिटल कंपाउंड में है। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन हितेश बरोत ने नामकरण की पुष्टि करते हुए कहा, ''अब एएमसी एमईटी मेडिकल कॉलेज का नाम एएमसी संचालित एलजी कॉलेज कैंपस में है, 'नरेंद्र मोदी मोडिकल कॉलेज' होगा।

मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में एमबीबीएस और पोस्ट ग्रैजुएट (पीजी) कोर्स कराया जाता है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने ही इस कॉलेज की परिकल्पना की थी। 2009 में उन्होंने इसका उद्घाटन किया था। तब इसमें 150 सीटें थी। अब यहां 220 सीटें एमबीबीएस की और 170 सीटें एमडी/एमएस की हैं।

14 सितंबर को एएमसी एमईटी की एग्जिक्युटिव कमिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। कॉलेज का नाम नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज करने का फैसला किया गया। इसके बाद इस फैसले को एएमसी की स्टैंडिंग कमिटी के पास भेजा गया था।

पीएम मोदी 11 साल से अधिक समय तक मणिनगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद मोदी ने दिसंबर 2002 में पहली बार यहां से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब कुछ ही महीने बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव है। माना जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर राजनीति भी गरमा सकती है। स्टेडियम का नाम भी पीएम मोदी के नाम पर रखे जाने के दौरान बीजेपी को विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.