बच्‍चे अब नहीं पढ़ेंगे मुगलों का इतिहास! NCERT की किताबों से हटाया चैप्‍टर

Updated on 04-04-2023 06:25 PM
नई दिल्‍ली: स्कूलों में अब मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। नैशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने अपनी किताबों में बड़ा बदलाव क‍िया है। इनसे मुगलों से जुड़े अध्‍याय हटा दिए गए हैं। ये बदलाव 12वीं क्‍लास में पढ़ाई जाने वाली टेक्‍स्‍ट बुक्‍स में क‍िए गए हैं। यानी सीबीएसई बोर्ड की इन किताबों में मुगलों का इतिहास नहीं दिखेगा। उत्‍तर प्रदेश सरकार भी अपने सिलेबस में इस बाबत बदलाव का ऐलान कर चुकी है। बीते रोज योगी सरकार ने कहा था कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में से मुगल इतिहास के बारे में चैप्टर हटा दिए गए हैं।

11वीं की किताबों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। खबरों के मुताबिक, किताबों से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत जैसे चैप्‍टर्स हटाए गए हैं। रविवार को यूपी से भी इस बारे में खबर आई थी। बताया गया था कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में कुछ बदलाव हुए हैं। भारतीय इतिहास के कुछ विषय-द्वितीय से शासक और मुगल दरबार को हटा दिया गया है। सिविक्‍स की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का चैप्‍टर भी हटाया गया है।

अभी तक 12वीं की हिस्‍ट्री की किताबों में मुगल दरबार से जुड़े चैप्‍टर होते थे। इनमें शासकों का जिक्र था। अब ये नहीं दिखेंगे। यह फैसला अकैडमिक सेशन 2023-24 से लागू होगा। यानी इस सेशन से यह तब्‍दीली दिखाई देगी। इस तरह जो छात्र अगले साल बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे, उनके ल‍िए इन बदलावों के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

बीजेपी सरकार मुगलों को आक्रांता करार देती आई है। उसे लगता है कि भारतीय इतिहास में इन आक्रांताओं का ज्‍यादा बखान किया गया है। वहीं, अपने हीरोज को भुलाया गया है। इसके जरिये वह पूर्व की सरकारों की मंशा पर सवाल उठाती रही है। इसे तुष्टिकरण से भी जोड़ चुकी है। बीजेपी मानती है कि भारतीय इतिहास की गाथा गौरवमयी है। लेकिन, इतिहास की किताबों में कुछ और ही दिखाई देता है। कई इतिहासकार भी इस बात से सहमति जताते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.