अब ऑनलाइन भी बिक रहे हैं सस्ते टमाटर, रेट है 70 रुपये किलो, जानते हैं कहां?

Updated on 26-07-2023 03:50 PM
नई दिल्ली: भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यवस्त है। ऐसे में तमाम हरी सब्जियां महंगी हो गई हैं। टमाटर तो आंखें तरेर ही रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार सस्ते टमाटर आप तक पहुंचाने के उपाय कर रही है। पहले वैन से और अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Open Network For Digital Commerce या ONDC के जरिए। यह एजेंसी 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेच रही हैं।

अब ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं सस्ते टमाटर

अब आप ऑनलाइन तरीके से सस्ते टमाटर खरीद सकते हैं। सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएनडीसी (ONDC) ने फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए सस्ती कीमतों पर टमाटर को दिलाने की पहल की है। इस पोर्टल पर केवल 70 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर की बिक्री की जा रही है।

किस ई-कामर्स प्लेटफार्म पर मिल रहा है

केंद्र सरकार ने ई-कामर्स के बढ़ते दखल को देखते हुए एक नॉन-प्रोफिट ई-कामर्स प्लेटफार्म Open Network For Digital Commerce (ONDC) तैयार किया है। इसी प्लेटफार्म के जरिए टमाटर रियायती दर पर खरीदा जा सकता है। इस प्लेटफार्म पर भी आप एक बार में कम से कम दो किलो टमाटर का आर्डर प्लेस करना होगा। इससे ऊपर दो किलो के गुणक में, मतलब दो, चार, छह या आठ किलो।

कैसे आर्डर देना होगा

इस प्लेटफार्म पर सस्ते टमाटर का आर्डर देने के लिए आपको ONDC-supported apps को ढूंढना होगा। जैसे पेटीएम Paytm , मैजिकपिन Magicpic आदि। उदाहरण के लिए यदि आप पेटीएम से सस्ते टमाटर खरीदना चाहते हैं तो सइसे पहले आपको नीचे जा कर ‘ONDC Food’ खोजना होगा। उसके बाद आप ओएनडीसी पेज पर जाएंगे। वहां खोजेंगे ‘Tomatoes From NCCF’। इसके बाद आपको nearby store ऑप्शन दिखेगा। वहां आप अपना डिलीवरी एड्रेस डालें। बस हो गया आर्डर।

पहले से ही बिक रहा है ऑफलाइन सस्ता टमाटर

सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC पर सस्ते टमाटर बेचने की शुरुआत तो अभी हुई है। लेकिन इससे पहले, बीते 14 जुलाई से ही दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सस्ते टमाटर वैन या मिनी ट्रक के जरिए बेचे जा रहे हैं। इस टामटर की कीमत भी केवल 70 रुपये प्रति किलो ही है। इसे एनसीसीएफ और नैफेड के जरिए बेचा जा रहा है। ऑफलाइन टमाटर तो दिल्ली के बाहर जैसे लखनऊ, बनारस, आरा, जयपुर, कोटा जैसे शहरों में भी बेचा जा रहा है।

इस समय खुले बाजार में क्या है कीमत

खुले बाजार में इस समय टमाटर का भाव 150 रुपये किलो के आसपास चल रहा है। यदि आप किसी पॉश इलाके में रहते हैं तो वहां इसका भाव 200 या 250 रुपये किलो भी है। कुछ नीची क्वालिटी के टमाटर 80 रुपये किलो भी मिल रहे हैं। लेकिन बेचने वाले उसे होटल वाला टमाटर कहते हैं। उनका कहना है कि होटलों को इस क्वालिटी के टमाटर की सप्लाई होती है। आम आदमी इसे नहीं खरीदते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.