स्कूल, मॉल, रेस्तरां में अब कैसा भी फर्नीचर नहीं चलेगा, सरकार ने फायर सेफ्टी के लिए उठाए कड़े कदम

Updated on 14-09-2024 12:02 PM
नई दिल्ली: सरकार ने मॉल, एयरपोर्ट, हॉस्पिटल, शैक्षिक संस्थानों और रेस्टोरेंट्स जैसी सार्वजनिक जगहों पर इस्तेमाल होने वाले फर्नीचर के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। फायर सेफ्टी के लिए उठाए गए इस कदम के मुताबिक इन फर्नीचर में ऐसे फैब्रिक का ही उपयोग करना होगा, जो फायर रेजिस्टेंट हों। सरकार का प्रयास है कि इससे जीवन और संपत्ति की सुरक्षा हो सके।

टेक्सटाइल्स मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि पिछले साल अक्टूबर से क्वॉलिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) के तहत अब धर्मस्थलों, म्यूजियम और अंडर-ग्राउंड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित ऐसी सभी सार्वजनिक जगहों पर इस्तेमाल होने वाले कुर्सी-सोफा की गद्दियां और फैब्रिक ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के नियमों के मुताबिक होने चाहिए। मिनिस्ट्री के मुताबिक, QCO से जुड़ा यह नियम सार्वजनिक जगहों पर उपयोग के लिए आयात किए जाने वाले पूरी तरह तैयार फर्नीचर या उसके हिस्सों पर भी लागू होगा। हालांकि इंडस्ट्री के अनुरोध पर इसके लिए 31 मार्च 2025 तक छूट दी गई है।

सेफ्टी के उच्चतम मानकों का हो पालन


मंत्रालय ने बयान में कहा, 'सरकार सार्वजनिक जगहों पर फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णायक कदम में यह प्रतिबद्धता दिखती है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सभी नॉन-डोमेस्टिक फर्नीचरों में क्वॉलिटी और सेफ्टी के उच्चतम मानकों का पालन हो, जिससे जीवन और संपत्ति की सुरक्षा हो सके।'

टेक्सटाइल्स मिनिस्ट्री ने क्या कहा ?


टेक्सटाइल्स मिनिस्ट्री ने अपने बयान में कहा है, 'कई उत्पादों के लिए BIS सर्टिफिकेशन स्वैच्छिक है, लेकिन फर्नीचरों में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक के लिए फायर रेजिस्टेंट होना अब अनिवार्य है। यह रेगुलेशन पब्लिक स्पेस को बेहतर सुरक्षा देने और वहां इस्तेमाल होने वाले फर्नीचर के लिए सबसे ऊंचे सुरक्षा मानक सुनिश्चित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.