कुख्यात अपराधी जुबैर को गांधी नगर पुलिस ने दबोचा

Updated on 13-12-2022 08:37 PM
बदमाश जुबैर मौलाना का पिछले दिनों वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह गांधी नगर स्थित शासकीय मार्ग पर ओपन जीप के बानट पर स्टंट कर रहा था। इस मामले में गांधी नगर पुलिस ने उसके व उसके साथी सन्नी मलिक सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था और आरोपी की तलाश में गांधी नगर थाने की तीन टीमें सहित क्राइम ब्रांच की तीन टीमें जुटी थीं।

थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस की टीम ने सोमवार रात आरोपी को बायपास रोड गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने गुर्गों के साथ शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, वहीं ऐशबाग पुलिस भी आज सुबह उसके रिकार्ड सहित गांधी नगर थाने पहुंची है। आरोपी के कब्जे से स्टंट में इस्तेमाल जीप जब्त कर ली गई है। वीडियो में दिख रही अन्य कारों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को बदमाश का चैलेंज

जुबेर मौलाना भोपाल का कुख्यात बदमाश है और उस पर शहर के थानों में 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सीहोर जिले में भी हाल ही में उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उसका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वो अपने साथियों के साथ रात के वक्त एयरपोर्ट रोड की सुनसान सड़क पर चलती जीप के ऊपर बोनट पर खड़े होकर स्टंट करते नजर आ रहा है। वीडियो में जीप के साथ ही एक स्कॉर्पियो भी चलती दिख रही है साथ ही एक कार रिवर्स गेयर में सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है। बदमाश का स्टंटबाजी करते हुए ये वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा था।

पहले भी हुआ था वीडियो वायरल

बता दें कि इससे पहले भी कु यात बदमाश जुबेर मौलाना का स्टंटबाजी करते वीडियो सामने आ चुका है और तब उसे जेल भी जाना पड़ा था। इससे पहले अगस्त 2021 में भोपाल के ही अटल पथ पर बदमाश जुबेर मौलाना ने कार से स्टंट करते एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। उस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिर तार भी किया था लेकिन एक बार फिर बदमाश ने स्टंटबाजी करते हुए पुलिस को चैलेंज दिया है।

कई पुलिसकर्मी नप चुके

उल्लेखनीय है कि डेढ़ साल पहले जुबेर के एक ठिकाने पर क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर बड़ा जुआ पकड़ा था। इस जुआ में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत भी सामने आई थी। तब जुबैर से मिलीभगत के आरोप में थाने के आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी नप गए थे।

दहशत में था जुबेर

आरोपी जुबेर पर प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही क्राइम ब्रांच की तीन टीमें उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थीं। उसके करीब आधा दर्जन ठिकानों पर सोमवार को सर्चिंग की गई। एक दर्जन से अधिक उसके गुर्गों से पूछताछ की गई। जिससे दहशत में आने के बाद जुबेर गांधी नगर इलाके में ही स्थित एक ठिकाने में छिपा रहा। देर रात शहर छोड़कर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.