नोट ही नोट! WAPCOS के पूर्व CMD ने तो गजब ही कर डाला

Updated on 04-05-2023 06:33 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने वाप्कोस के पूर्व अध्यक्ष और मैंनेजिंग डॉयरेक्टर (CMD) राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके बेटे गौरव को आय से ज्यादा संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके परिसरों से 38 करोड़ से ज्यादा का कैश जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वाप्कोस को पहले ‘वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड’ के नाम से जाना जाता था। यह एक सरकार के स्वामित्व वाला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का व्यवसाय है। इसका प्रशासनिक नियंत्रण जल शक्ति मंत्रालय के पास है। CBI ने गुप्ता, उनकी पत्नी रीमा सिंघल, बेटे गौरव सिंघल और बहू कोमल सिंघल के खिलाफ गुप्ता के 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2019 के बीच पद पर रहते हुए अवैध रुपये बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इसके बाद मंगलवार को छापे मारे। FIR दर्ज करने के बाद CBI की टीमें दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत और गाजियाबाद में 19 स्थानों पर गईं। इन्हीं छापे के दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में कैश बरामद किया।


CBI के एक प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को छापों के दौरान CBI को 20 करोड़ रुपये कैश मिला, जो बुधवार को बढ़कर 38 करोड़ रूपये से ज्यादा हो गया। कैश के अलावा, जूलरी, बहुमूल्य सामान और संपत्ति के कागजात भी मिले हैं। पूर्व नौकरशाह और उनके परिवार ने कथित तौर पर एक निजी कंसल्टेंसी का कारोबार शुरू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.