जहां से चुनाव लड़ रहे, वहां के वोटर नहीं:सिंधिया और दिग्विजय समेत 6 प्रत्याशी चुनाव में खुद को ही वोट नहीं दे पाएंगे

Updated on 06-05-2024 12:03 PM

गुना से लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मौजूदा लोकसभा चुनाव में खुद को अपना ही वोट नहीं दे पाएंगे। तीसरे और चौथे चरण में 6 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनका वोट उनके लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नहीं होने से वे खुद को वोट देने से महरूम रहेगे। इनमें से ज्यादातर के परिजनों के वोट भी संबंधित क्षेत्र में नहीं होने से उन्हें परिवार के वोट भी नहीं मिल सकेंगे। मतदान के लिए उन्हें लोकसभा क्षेत्र छोड़कर मूल स्थान पर जाना पड़ेगा।

इससे पहले दूसरे चरण में भी दो प्रत्याशी खुद को वोट नहीं दे पाए थे। इनमें खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा और खजुराहो से ही इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी आरबी प्रजापति शामिल हैं। दोनों भोपाल के मतदाता हैं।

तीसरे चरण वाले प्रत्याशी

राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम भोपाल की श्यामला हिल स्थित जजेज कॉलोनी की वोटर लिस्ट में दर्ज है। इसलिए उन्हें वोट डालने भोपाल आना पड़ेगा। गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी पत्नी और बेटे का नाम ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में है। सागर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्‌डू राजा का वोट भोपाल के मालवीय नगर की मतदाता सूची में दर्ज है। भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया का नाम ग्वालियर के थाटीपुर स्थित न्यू जीवाजी नगर कॉलोनी की मतदाता सूची में दर्ज है।

चौथे चरण में ये प्रत्याशी नहीं दे पाएंगे खुद को वोट

देवास से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय का नाम मतदाता सूची में इंदौर की राऊ सीट के बिचौली ग्राम में दर्ज है। मंदसौर से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर का नाम मतदाता सूची में उज्जैन जिले के नागदा-खाचरोद में दर्ज है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.