श्रीलंका नहीं अगला 'अफगानिस्तान' बनेगा कंगाल पाकिस्तान! घात लगाए बैठे हैं सत्ता के भूखे आतंकवादी

Updated on 28-02-2023 07:11 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं लेकिन पाकिस्तान के संकट की तुलना श्रीलंका से नहीं की जा सकती। अपनी भू-रणनीतिक कमजोरियों के चलते पाकिस्तान के श्रीलंका की तुलना अफगानिस्तान में बदलने की संभावना अधिक है। मई 2022 में, श्रीलंका इतिहास में पहली बार कर्ज चुकाने में विफल हो गया। यह उसकी अर्थव्यवस्था के पतन का संकेत था। वहीं पाकिस्तान में, आर्थिक कुप्रबंधन के बीच इमरान खान को इस्तीफा देकर प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी।

जुलाई 2022 में, विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे थे कि पाकिस्तान 'श्रीलंका की राह' पर आगे बढ़ रहा है। कई महीनों बाद, अब पाकिस्तान अपना कर्ज चुकाने में असमर्थ है। दोनों देशों में कई समानताएं हैं, जैसे- मुद्रा का कमजोर होना, पहाड़ जैसा कर्ज, चीन का दखल और राजनीतिक अस्थिरता। लेकिन इन तमाम समानताओं के बावजूद ऐसे कई पुख्ता संदर्भ हैं जो संकेत देते हैं कि अगर पाकिस्तान आर्थिक या राजनीतिक रूप से बर्बाद हुआ तो उसके श्रीलंका के बजाय अफगानिस्तान में बदलने की प्रायिकता कहीं ज्यादा है। आइए जानते हैं कैसे...

विदेशी पैसा

पाकिस्तान और अफगानिस्तान कई दशकों से विदेशी पैसे पर निर्भर हैं। अतीत में हम देख चुके हैं कि विदेशी पैसे ने ही पाकिस्तान को आर्थिक संकटों से बाहर निकाला। अफगानिस्तान से 2021 में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से डॉलर आना बंद हो गए। पैसों की कमी और अमेरिका के पीछे हटने से अफगानिस्तान की सरकार न ही तालिबान से लड़ने में सक्षम थी और न देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में।

लिहाजा तालिबान ने अगस्त 2021 में सत्ता पर कब्जा कर लिया। हालांकि पाकिस्तान के पास अफगानिस्तान से ज्यादा मजबूत सेना है। देश आईएमएफ के साथ बातचीत कर रहा है और उसे उम्मीद है कि वह 7 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज हासिल कर लेगा। वहीं चीन ने भी पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर का कर्ज देने का वादा किया है। लेकिन संकट का अंत अभी दूर है।

सत्ता के भूखे आतंकवादी

अफगानिस्तान पर वर्तमान में अफगान तालिबान का कब्जा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मौजूदा आर्थिक संकट का इस्तेमाल पाकिस्तानी तालिबान (TTP) कर रहा है, जिसकी जड़ें भीतर ही भीतर अफगान तालिबान से जुड़ी हुई हैं। पहले उसने सीजफायर खत्म करने का ऐलान किया और अब भयानक हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने टीटीपी पर काबू पाने के लिए अफगान तालिबान के पास अपने दूत भेजे हैं, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान में शरियत के अनुसार इस्लामिक शासन की स्थापना करना है।
पाकिस्तान पहले ही एक इस्लामिक राष्ट्र है। अफगानिस्तान भी एक इस्लामिक देश है लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद धार्मिक मान्यताएं और अधिक गंभीर हो गई हैं। खतरा इस बात का है कि पाकिस्तान को भी इसी तरह के और कठिन रास्ते पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन श्रीलंका के सामने ऐसी चुनौतियां नहीं हैं। उसने अपने उग्रवाद को 2009 में ही कुचल दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.