रिलायंस नहीं ये है देश में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी, सरकार को दिया छप्परफाड़ प्रॉफिट

Updated on 31-10-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल में अपना सितंबर तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 17,394 करोड़ रुपये पहुंच गया। क्या आप जानते हैं कि पिछले साल देश में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी कौन थी? इसका जवाब है एसबीआई (SBI)। इस सरकारी बैंक ने पिछले साल 50,232 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया। पिछले साल यानी फाइनेंशियल ईयर 2023 रिलायंस सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। इस दौरान कंपनी ने 44,205 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया।

एसबीआई रिसर्च के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) रहा। इस बैंक ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 44,109 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में टाटा ग्रुप को 39,106 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर दिया। रिलायंस के बाद टीसीएस (TCS) देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है। सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में ओएनजीसी (ONGC) पांचवें नंबर पर है। इस सरकारी कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 38,829 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया।

सरकार की झोली भरी

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने इस दौरान 36,397 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया और यह सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल कंपनियों की लिस्ट में छठे नंबर पर रही। इस तरह देश की तीन सरकारी कंपनियों एसबीआई, ओएनजीसी और एलआईसी ने पिछले साल सरकार को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक प्रॉफिट दिया। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पिछले साल 31,897 करोड़ और वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd.) ने 27,356 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का प्रॉफिट 23,268 करोड़ रुपये और आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd.) का 18,753 करोड़ रुपये रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.