युवराज ही नहीं इस भारतीय खिलाड़ी ने भी उतारा था स्टुअर्ट ब्रॉड का भूत, किसी को नहीं हुआ था भरोसा

Updated on 31-07-2023 02:34 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। ब्रॉड का इंटरनेशनल करियर बहुत ही शानदार रहा है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज हैं, जबकि ओवरऑल में उनका नंबर पांचवा है। टेस्ट में उनके नाम 600 से अधिक विकेट दर्ज है। किसी तेज गेंदबाज के लिए इस आंकड़े को छुना आसान काम नहीं होता है।

हालांकि स्टुअर्ट ब्रॉड का करियर बेशक सुनहरा रहा है लेकिन उनके कुछ एक मैच ऐसे भी ऐसे भी रहे हैं जिन्हें वो कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे। टेस्ट क्रिकेट में ही जिस ब्रॉड की गेंदबाजी के आगे जहां अच्छे-अच्छे सूरमा बल्लेबाज के पैर कांपते थे उसी ब्रॉड ने अपनी गेंदबाजी के दौरान एक ओवर में सबसे अधिक रन खर्च करने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

स्टुअर्ट ब्रॉड का यह रिकॉर्ड बना था भारत के खिलाफ। भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई 2022 में एक टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में बेशक इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल की थी लेकिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड की हालत खराब दी थी।

बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में 35 रन जुटाए थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे महंगा ओवर भी साबित हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं था जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ कहर बरपाया है। इससे पहले साल 2007 में युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप के दौरान ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।

बुमराह के खिलाफ ब्रॉड के 35 रन का ओवर

स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ उस ओवर पहली गेंद पर बुमराह ने हुक शॉट लगाई। हालांकि वह पूरी तरह से टाइम नहीं कर सके थे, लेकिन बावजूद गेंद चौके के लिए चला गया जिसके बाद हताशा में ब्रॉड ने एक बाउंसर लगाया जो वाइड था और विकेटकीपर को पार करते हुए यह मैदान से बाहर निकल गया और जिससे की पांच रन मिले।

ब्रॉड की अगली गेंद ‘नो बॉल’ रही जिस पर बुमराह ने छक्का जड़ा दिया। अगली तीन गेंद पर बुमराह ने अलग अलग दिशा में - मिड ऑन, फाइनल लेग और मिड विकेट पर लगातार तीन चौके लगाए।

ब्रॉड के उस ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने डीप मिड विकेट पर एक छक्का जड़ा और अंतिम गेंद पर एक रन लिया जिससे इस ओवर में कुल 35 रन बने। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे महंगा ओवर साबित हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.