तेजस ही नहीं मेड इन इंडिया ब्रह्मोस में भी है अर्जेंटीना की दिलचस्पी, भारत ने दोस्त रूस के साथ मिलकर बनाया है 'ब्रह्मास्त्र'

Updated on 19-07-2023 01:27 PM
ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना ने ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल सिस्टम को लेकर गहरी रुचि व्यक्त की है। अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री जॉर्ज तायाना भारत आए हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस पर बातचीत हो सकती है। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री ने ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली फैसिलिटी का दौरा किया। उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, 'मैंने अपने समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करने और इस देश के विभिन्न रक्षा उद्योगों का दौरा करने के लिए भारत की यात्रा शुरू की है। आज मैं मिसाइल कंपनी ब्रह्मोस में था, जो जहाजों, विमान और जमीन वाली मिसाइलें विकसित करती है।' इस मिसाइल को रूस और भारत ने मिलकर बनाया है।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने अर्जेंटीना, ब्राजील और चिली समेत कई दक्षिण अमेरिकी देशों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ब्राजील में हाल ही में हुए डिफेंस एक्सपो में कई देशों ने ब्रह्मोस स्टैंड का दौरा किया और इस मिसाइल को लेकर अपनी जिज्ञासा दिखाई। ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतिभा को कम नहीं आंका जा सकता। इसे लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों, जहाजों और जमीन से लॉन्च किया जा सकता है।

भारतीय सेना में शामिल होने के बाद यह अपनी क्षमता दिखा चुकी है। इस मिसाइल की रेंज 290 किमी है। लेकिन भारत का लक्ष्य इसे 450 किमी से 600 किमी तक पहुंचाना है। साल 2022 में इसे 450 किमी तक पहुंचाने का टेस्ट सफल भी हो चुका है। अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अर्जेंटीना की क्रूज मिसाइल में खास रुचि है।

अर्जेंटीना की सुरक्षा के लिए जरूरी

दुनिया में लगातार टेक्नोलॉजी बढ़ रही है। ऐसे में राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए भी अत्याधुनिक तकनीक का होना महत्वपूर्ण हो जाता है। क्रूज मिसाइलें रणनीतिक रूप से लाभकारी हैं, जो लंबी दूरी तक सटीक हमला कर सकती हैं और त्वरित प्रक्रिया को सक्षम बनाती हैं। फाइनेंशियल एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा, 'ब्रह्मोस अर्जेंटीना के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रणाली के जरिए अर्जेंटीना अपने क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ा सकता है।'

ब्रह्मोस का हो रहा निर्यात

ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड पहले भी सफल निर्यात कर चुका है। फिलिपींस ने 375 मिलियन डॉलर का समझौता हाल ही में किया है। फिलीपींस की नेवी ने मिसाइल की तीन बैटरियां ली हैं। इसके अलावा फिलीपींस इसके जमीन से मार करने वाले मिसाइल को भी लेने पर विचार कर रही है। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री की यात्रा से पहले यह भी खबर आई है कि वह तेजस विमान से भी जुड़ी डील कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि अर्जेंटीना अपनी एयरफोर्स को मजबूत बनाने के लिए 14 तेजस विमान खरीदने पर विचार कर रहा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.