राहुल गांधी की सदस्यता ही नहीं, ये कानूनी मामले भी देंगे देश की सियासत को नई दिशा

Updated on 25-03-2023 06:49 PM
नई दिल्ली: राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता और उन्हें मिली सजा पर छिड़ी सियासत जहां आने वाले दिनों में जोर पकड़ेगी, वहीं कोर्ट में अभी कई ऐसे मामले हैं जो सियासी पारा आने वाले दिनों में बढ़ा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में हाल के दिनों में दिल्ली और महाराष्ट्र की सियासत से जुड़े दो बड़े मामलों की सुनवाई पूरी हुई है और सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच आने वाले दिनों में इन दोनों बड़े मामलों में फैसला सुना सकती है।


अदालत के फैसले देश की सियासत को देंगे नई दिशा
इन दोनों कानूनी मामलों का असर केवल दो राज्यों तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि संबंधित राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ पूरे विपक्ष की रणनीति पर भी इसका बड़ा असर होने वाला है। वहीं इसके बीच शुक्रवार को देश की राजनीति में उस समय हड़कंप सा मच गया, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त होने का नोटिफिकेशन जारी हो गया। अब देश की सियासत को नई दिशा देने वाले मामलों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता का मुद्दा भी सबसे अहम हो गया है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने से जुड़ा मुद्दा भी अब कानूनी लड़ाई के रूप में तब्दील होगा और पूरे देश की नजर इस पर रहेगी। 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले ये कानूनी मुद्दे राज्यों के साथ-साथ देश की सियासत को भी नई दिशा देंगे और जानकारों का कहना है कि निश्चित रूप से इसका असर चुनावों पर भी पड़ेगा।
दिल्ली और महाराष्ट्र की राजनीति पर होगा असर
दिल्ली में इस समय आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुले तौर पर बीजेपी और प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। आप के दो बड़े नेता सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया जेल में हैं। आप संयोजक ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है और विपक्षी पार्टियों को भी यह जताया है कि आम आदमी पार्टी अब बीजेपी के खिलाफ खुलकर लड़ाई लड़ रही है, लेकिन कोर्ट का फैसला आम आदमी पार्टी और बीजेपी की सियासत को दिशा देगी। उसी तरह सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र में शिंदे बनाम उद्धव विवाद पर भी सुनवाई पूरी हो गई है और इस मामले में भी आने वाले दिनों में फैसला आएगा। शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में साल 2022 में विधायकों की बगावत के बाद उस समय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा था और बीजेपी के सहयोग से शिंदे मुख्यमंत्री बने और नई सरकार का गठन हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने 16 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट के फैसले का असर महाराष्ट्र की राजनीति पर होगा जिसका असर 2024 आम चुनाव पर पड़ना तय है।
राहुल गांधी की सदस्यता का मामला भी जाएगा अदालत
उसी तरह राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद अब यह मामला भी कोर्ट में जाना तय है। कांग्रेस इस मामले में आक्रामक रहेगी और संसद से सड़क तक कांग्रेस की आवाज और बुलंद हो सकती है। राहुल गांधी के इस मामले पर जहां एक ओर कोर्ट में तो सुनवाई होगी ही, वहीं कांग्रेस की रणनीति है कि जनता के सामने भी यह मामला जोर- शोर से उठाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.