ओला-उबर ही नहीं अब रैपिडो से भी करवा सकते हैं कैब बुक, सबसे सस्ती सर्विस का दावा, आज से हुई शुरुआत

Updated on 06-12-2023 02:34 PM
नई दिल्ली : अगर आप कैब सर्विस का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको इसके लिए एक और विकल्प मिल जाएगा।बाइक टैक्सी वाली कंपनी रैपिडो (Rapido) अब कैब सर्विस में भी कूद गई है। ऐप बेस्ड कैब सर्विसेज देने वाली ओला और उबर को अब रैपिडो से कड़ी टक्कर मिलेगी। कंपनी का कहना है कि उसकी कैब सर्विस कंपीटीटर्स के मुकाबले काफी सस्ती होगी। इस तरह टू-व्हीलर और ऑटो सर्विस देने वाली रैपिडो से अब आप कैब भी बुक करा सकेंगे।

सबसे सस्ती कैब सर्विस का दावा

ऐप बेस्ड कैब सर्विस में अभी ओला और उबर का ही दबदबा है। ऐसे में रैपिडो के आने के बाद कंपटीशन बढ़ जाएगा। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। रैपिडो ने कहा है कि उसकी कैब सर्विस बिल्कुल अलग होगी। कंपनी ने कहा कि वह गारंटीड सबसे कम रेट पर कैब सर्विस देगी। साथ ही कंपनी ने कहा कि वह अपने ड्राइवर्स के लिए जीरो कमीशन मॉडल लेकर आई है।


1 लाख कारों के साथ हुई शुरुआत

रैपिडो ने कहा है कि कंपनी ने देशभर में 1 लाख कारों के फ्लीट के साथ अपनी कैब सर्विस की शुरुआत की है। कंपनी ने कहा, 'SaaS-बेस्ड प्लेटफॉर्म एक बढ़िया मीडिएटर है, जो खास तौर पर ड्राइवर्स और ग्राहकों को जोड़ता है। मार्केटप्लेस पर कोई बाहरी कंट्रोल नहीं थोपा जाता है। रैपिडो इको-सिस्टम में ड्राइवर्स अपने ग्राहकों से सीधा पेमेंट लेते हैं और कंपनी का इसमें कोई दखल नहीं होता है।'

ड्राइवर्स की शिकायतें होंगी दूर

कंपनी ने कहा कि वह सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल पर काम करेगी। ओला और उबर कमीशन बेस्ड मॉडल पर काम करते हैं। इसे लेकर उनके ड्राइवर्स की हमेशा से शिकायतें रही हैं। रैपिडो ने इसके स्थान पर सब्सक्रिप्शन फीस बेस्ड मॉडल लागू किया है। इससे ड्राइवर्स को ग्राहकों से पूरा पेमेंट मिलेगा और उन्हें कंपनी को कमीशन नहीं देना होगा। उन्हें सिर्फ थोड़ी सी सब्सक्रिप्शन फीस चुकानी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.