सिर्फ चीन, पाकिस्तान नहीं दुनिया देख रही भारत की ताकत, स्वदेशी विक्रांत पर फाइटर्स की लैंडिंग तो बस शुरुआत

Updated on 08-02-2023 05:42 PM
नई दिल्ली: भारत में विकसित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए-नेवी) विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर उतरा। भारत की आत्मनिर्भरता के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। एलसीए को आईएनएस विक्रांत पर उतारे जाने से स्वदेशी लड़ाकू विमान के साथ स्वदेशी विमानवाहक पोत डिजाइन, विकसित और निर्मित किये जाने की भारत की क्षमता को दुनिया देखा है। मेक इन इंडिया की दिशा में यह एक मील का पत्थर है जिसको दुनिया ने देखा। इससे पहले INS विक्रांत भारत के डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में बड़ा कदम था। भारत ने उस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं साथ ही उन देशों की सूची में शामिल हो गया कि वह अपनी तकनीक से बड़े जहाज बना सकता है और ऐसे कारनामे कर सकता है।
आने वाले वक्त में DRDO की मदद से होगा और भी कमाल
भारतीय सेना की ताकत बढ़ी है। एयरक्राफ्ट कैरियर नेवी के लिए बेहद जरूरी है। जमीन पर दुश्मन के हमलों को बचाने के लिए एयरफोर्स की ओर से मोर्चा संभाला जाता है वहीं समुद्र में यह काम नेवी का हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि समुद्र के बीच वह लड़ाकू विमानों को उड़ा सके। एयरक्राफ्ट कैरियार से नेवी की वह क्षमता बढ़ती है। दुश्मन का कोई लड़ाकू विमान हवा से हमला करने की फिराक में हो तो जरूरी है कि उसका जवाब कई तरीकों से दिया जाए। एयरक्राफ्ट कैरियर नेवी को वह क्षमता प्रदान करता है कि वह बिना किसी रुकावट के इसे ऑपरेट कर सके। शुरू में आईएनएस विक्रांत से मिग-29K ऑपरेट होंगे। DRDO नेवी के लिए डबल इंजन का फाइटर जेट बना रहा है, उसका पहला प्रोटोटाइप कुछ ही साल में तैयार हो जाने की उम्मीद है। ये फिर मिग-29K फाइटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस करेंगे।

यह तो बस शुरुआत है... इस लिस्ट में शामिल हुआ भारत
चीन और पाकिस्‍तान से टक्‍कर के लिए भारत ने अपने दूसरे एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस व‍िक्रांत को पिछले साल नौसेना में शामिल किया। स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल करने के बाद भारत ने अपने दूसरे विमानवाहक पोत पर काम शुरू कर दिया है। आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल कर भारत दुनिया का सातवां देश बन गया जिसके पास विमानवाहक पोत निर्माण की क्षमता है। यह कोई आसान काम नहीं था। 2022 में आईएनएस विक्रांत जैसे विशाल विमानवाहक पोत का निर्माण किया। कुछ साल पहले तक कोई विश्वास नहीं कर सकता था कि भारत ऐसे काम करने में भी सक्षम है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन और जापान के बाद भारत सातवां देश है जो विमानवाहक पोत का निर्माण कर सकता है।
चीन की हर चाल पर नजर, भारत ने बढ़ाए कदम
हिंद महासागर में चीन लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है और इस दिशा में वह लगातार बढ़ रहा है। चीन के साथ तनाव के बीच भारत को भी इस दिशा में काम करने की जरूर थी। भारत ने भी इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। भारत यह देख रहा है कि चीन कैसे दूसरे देशों को कर्ज के जाल में फंसाकर वहां के बंदरगाहों पर कब्जा कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया दस सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से 7 पर चीन का कब्जा है। एक वक्त हिंद महासागर पर भारत का दबदबा था लेकिन यह बात 13 वीं सदी की है। आज दुनियाभर में 80 फीसदी के करीब तेल हिंद महासागर के रास्तों से ही गुजरकर पहुंचता है। चीन के साथ चुनौती के बीच पावर बैलेंस के लिए भारत को भी इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने की जरूरत थी और भारत ने उस दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.