एक या दो नहीं पूरे चार मिस्ट्री मैन, ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का जश्न मनाते कौन हैं ये अनजान चेहरे

Updated on 28-09-2023 01:45 PM
राजकोट: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 66 रनों से हार गई। हालांकि तीन मैचों की सीरीज को पहली ही टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया था। मोहाली में खेले गए मैच को टीम ने 5 विकेट और फिर इंदौर में हुए दूसरे मैच को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 99 रनों से अपने नाम किया था। इस तरह अंतिम मैच हारने के बाद भी भारत ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

केएल राहुल ने किसे दी ट्रॉफी?

भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने जीत के बाद ट्रॉफी कलेक्ट की। इसके बाद जब ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम की ग्रुप फोटो आई तो हर कोई यही जानना चाह रहा है कि ट्रॉफी के साथ बीच में खड़े चार कौन हैं, टीम इंडिया के साथ यहां क्या कर रहे हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं। धर्मेंद्र जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, विश्वराज जाडेजा और हार्विक देसाई। ये चारों सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

टीम इंडिया के साथ क्यों ये चारों?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। मैच से ठीक पहले ईशान किशन भी बीमार हो गए। भारत के पास सिर्फ 12 ही खिलाड़ी बचे थे। ऐसे में पूरे मैच के दौरान सब्स्टीट्यूट के रूप में फील्डिंग करने और ड्रिंक्स मैदान पर ले जाने के लिए धर्मेंद्र जडेजा, प्रेरक मांकड़, विश्वराज जडेजा और हार्विक को टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया था। प्रेरक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। हार्विक 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के विकेटकीपर थे।

मैच में क्या-क्या हुआ

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष चार बल्लेबाजों डेविड वार्नर (56), मिशेल मार्श (96), स्टीवन स्मिथ (74) और मार्नस लाबुशेन (72) ने अर्धशतक जमाकर मेहमान टीम को 352/7 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली लेकिन टीम 286 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में 66 रनों से अपने नाम किया। ग्लेन मैक्सवेल ने टॉप 4 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.