नहीं मिल रहा संबल:दस्तावेजों में पात्र लेकिन पोर्टल में नहीं, घरों में काम करने को मजबूर हैं पीड़ित लोग

Updated on 01-08-2025 12:41 PM

बाग सेवनिया में रहने वाली संजीविका चौरे अपने 9 और 13 साल के दो बेटों के साथ कभी थाने तो कभी नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उनके पास अपर कलेक्टर का आदेश भी है, लेकिन पति की मौत के सवा साल बाद भी उन्हें संबल योजना के तहत मिलने वाली सहायता अब तक नहीं मिल पाई।

उनके पति की मौत 1 साल 3 महीने पहले घर में करंट लगने से हो गई थी। संजीविका को संबल योजना के तहत करीब चार लाख रु. मिलने हैं। तब से लेकर अब तक कागजों की खानापूर्ति हो रही है। पति की मौत के बाद संजीविका अब घरों में काम करके अपने बच्चों को पाल रही हैं।

वे अकेली नहीं हैं। शहर में कुल 29लोगों को पात्र किया गया है, लेकिन पोर्टल में अपात्र बताने के कारण मामले अटके हुए हैं। इनमें से 22 पति के मौत के मामले हैं, जबकि एक पिता और 6 महिलाओं के मौत के मामले हैं।

यह है संबल योजना राज्य सरकार द्वारा राज्य के असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना प्रारंभ की गई। योजनांतर्गत अंत्येष्टि सहायता (5 हजार रुपए), सामान्य मृत्यु सहायता (2 लाख रुपए), दुर्घटना मृत्यु सहायता (4 लाख रुपए), आंशिक दिव्यांगता सहायता (1 लाख रुपए) एवं स्थाई दिव्यांगता सहायता योजना (2 लाख रुपए) की सहायता राशि दी जाती है।

दोनों पीड़ितों को बस दिया जाता है आश्वासन

दो साल से परेशान है सब्जी बेचने वाला पीड़ित फैयाज सुभाष नगर में रहने वाले फैयाज ने बताया कि उनके पिता की मौत दो साल पहले हो गई थी। संबल योजना के तहत दो साल पहले उन्होंने मां असमत बी के नाम से आवेदन किया था, लेकिन आज तक उन्हें पैसा नहीं मिला। वे वहां दोबारा गए , तो बताया कि फाइल में गलत जानकारी भर दी गई थी। उसके बाद सही जानकारी भरवाई। उसके बाद भी वे बस चक्कर ही काट रहे हैं। वे पांच बहन-भाई हैं। वे घर में सबसे बड़े हैं और सब्जी का ठेला लगाकर परिवार को पाल रहे हैं ।

कैंसर से हो चुकी है देव कुशवाह के पिता की मौत खुशीपुरा चांदबड़ में रहने वाले देव कुशवाहा ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में पापा नरेश कुशवाहा की मौत हो गई थी। उन्हें कैंसर था। मां आशा कुशवाहा के नाम पर उन्होंने संबल के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक पैसा नहीं मिला। वे कई बार निगम के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अपर कलेक्टर से तो पात्र का आदेश मिल गया, लेकिन पोर्टल पर पात्र नहीं बता रहे। जब भी जाओ तो कहते हैं कि फाइल मंजूर होकर गई है।

संबल प्रक्रिया तीन स्तर पर चलती है...

^योजना के अंतर्गत हितग्राही की जानकारी संबल पोर्टल पर दर्ज कराते हैं। यह श्रम विभाग द्वारा संचालित होता है। पात्र या अपात्र वहां पर चिह्नित होते हैं। पोर्टल पर किसी का नाम नहीं चढ़ने की स्थिति में एक-एक केस को श्रम विभाग को दोबारा भेजा जाता है। प्रक्रिया तीन स्तर पर चलती है। नगर निगम, श्रम विभाग और कलेक्टर ऑफिस से पूरी प्रक्रिया होती है। -हरेंद्र नारायण, कमिश्नर नगर निगम भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.