धर्मशाला नहीं, यहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट

Updated on 13-02-2023 06:58 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 1 मार्च से धर्मशाला में होने वाला था, लेकिन इसे एक नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। दरअसल, मैदान मैच की मेजबानी के लिए तैयार नहीं है। अब यह मुकाबला अब इंदौर में होगा। बीसीसीआई ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के लिए इंदौर को वेन्यू घोषित किया है। धर्मशाला में कड़ाके की सर्दियों की स्थिति और आउटफील्ड में पर्याप्त घास घनत्व की कमी के कारण स्थान बदलना पड़ा।
बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट, जो 1 से 5 मार्च तक एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने वाला था, अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है। आउटफील्ड में पर्याप्त घास घनत्व की कमी है और पूरी तरह से विकसित होने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी।

एक और बाधा यह थी कि फरवरी 2022 में भारत और श्रीलंका के बीच दो टी20 के बाद से धर्मशाला में कोई क्रिकेट नहीं खेला गया है। विशेष रूप से धर्मशाला ने अब तक केवल एक टेस्ट की मेजबानी की है। 2017 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज 2-1 से जीती थी। नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को तीन दिन के अंदर पारी और 132 रन से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत 1-0 से आगे है। दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज शेड्यूल
दूसरा टेस्ट: 17 फरवरी - 21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में
तीसरा टेस्ट: मार्च 01 - मार्च 05, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में (अब होल्कर स्टेडियम इंदौर)
चौथा टेस्ट: 09 मार्च - 13 मार्च, मोनात नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.