धोनी के लिए बेन स्टोक्स नहीं, ये खिलाड़ी साबित होगा X फैक्टर, हरभजन का बड़ा बयान

Updated on 14-03-2023 11:02 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए एक्स फैक्टर होंगे। घुटने की सर्जरी के कारण कई महीनों तक खेल से बाहर रहने के बाद जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी की है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की 2-1 से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


यह देखना दिलचस्प होगा कि बाएं हाथ का यह स्पिनर सीएसके के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि पिछले साल उसका आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति जिस पर हर किसी को नजर रखनी चाहिए, वह रविंद्र जडेजा है। विशेष रूप से वह सीएसके के लिए कैसे बल्लेबाजी करते हंै। उन्हें क्रम में पदोन्नत किया जा सकता है और वह बेहतर गेंदबाज भी हैं।'
हरभजन ने कहा, ‘अगर आप इसे विश्व क्रिकेट के नजरिए से देखें तो मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई ऑलराउंडर है। इसलिए मैं आईपीएल में रविंद्र जडेजा को देखने का इंतजार कर रहा हूं।’ अतीत में सीएसके के लिए खेल चुके पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा कि धोनी फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने कहा, 'इस टीम की सबसे बड़ी ताकत एमएस धोनी हैं। वह टीम के दिल हैं। वह टीम को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और वह टीम के प्रत्येक खिलाड़ी से सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाले सबसे अच्छे व्यक्ति हैं।' उन्होंने कहा, 'सीएसके का सबसे बड़ा घरेलू फायदा उनके प्रशसंक हैं, जिससे टीम का मनोबल बढ़ता है। सीएसके के प्रशंसक ऐसे हैं कि भले ही टीम हार जाए या जीत जाए, वे हमेशा उनका साथ देंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.