बीएनएस में एक भी ​FIR नहीं:6 महीने बाद भी ईओडब्ल्यू को नहीं मिले बीएनएस की धारा में FIR के अधिकार

Updated on 20-12-2024 12:41 PM

एक जुलाई से देशभर में लागू हुई नई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में कार्रवाई के अधिकार 6 महीने बाद भी मप्र ईओडब्ल्यू को नहीं मिले हैं। एक जुलाई से पहले तक ईओडब्ल्यू भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 51 धाराओं में कार्रवाई करती रही है। बीएनएस की धाराओं को ईओडब्ल्यू के लिए अधिसूचित करने का प्रस्ताव फिलहाल शासन के पास लंबित है।

नई धाराएं अधिसूचित न हो पाने के कारण जांच एजेंसी 6 महीने बाद भी मप्र में बीएनएस के तहत एक भी अपराध दर्ज नहीं कर पाई है। एक जुलाई के बाद जांच एजेंसी ने 5 एफआईआर दर्ज तो कीं, लेकिन सभी की जांच बीएनएस लागू होने के पहले से चल रही थीं। इसलिए ये एफआईआर आईपीसी की धाराओं के तहत ही दर्ज की गई हैं।

सजा के प्रावधान में भी बदलाव हुए...

ईओडब्ल्यू को मप्र में वर्ष 1977 में सीआईडी शाखा से अलग कर अलग संस्था के रूप में स्थापित किया गया था। मई 1977 में ईओडब्ल्यू के लिए शासन ने 47 धाराएं अधिसूचित कीं। इसके बाद सितंबर 1984 में नई अधिसूचना के बाद इन 47 में 4 धाराएं और जोड़ी गईं।

तभी से जांच एजेंसी आईपीसी की इन धाराओं के साथ-साथ अन्य अधिनियमों के तहत कार्रवाई करती आ रही है। 1 जुलाई से आईपीसी को बदलकर बीएनएस लागू हुआ तो पुरानी धाराएं बदली गईं, साथ ही कुछ में सजा के प्रावधान भी बदले। बीएनएस के लागू होने के बाद भी ईओडब्ल्यू के लिए अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

इन धाराओं के तहत ही कार्रवाई करती रही है ईओडब्ल्यू

आईपीसी-1860 की धारा 120-बी, 124, 124-ए, 153-बी, 161, 162, 163, 164, 165, 165-ए, 167, 186, 212, 213, 218, 295, 295-ए, 296, 297, 298, 330, 331, 332, 333, 353, 406, 407, 408, 409, 411, 419, 420, 429, 431, 436, 467, 468, 469, 471, 472, 473, 474, 475, 476, 477, 477-ए, 489-ए, 489-बी, 489-सी, 489-डी और 505

लोकायुक्त के लिए बीएनएस जरूरी नहीं

लोकायुक्त पुलिस को कार्रवाई के लिए बीएनएस की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि लोकायुक्त पुलिस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में ही कार्रवाई करती है। और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इसके अलावा लोकायुक्त पुलिस को अन्य एक्ट के तहत भी कार्रवाई के अधिकार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.