एक भी किसान एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन से न छूटे : कलेक्टर

Updated on 15-10-2025 12:43 PM

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में कहा कि एक भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने चाहिए। विभागीय अधिकारी ऐसे हितग्राहियों को चिन्हित कर अभियान चलाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर  कार्य-योजना बनाकर शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बरसात की समाप्ति के बाद अब तेजी से काम करने का समय आ गया है। दिसम्बर 2025 तक विभागीय लक्ष्य का 75 प्रतिशत काम पूर्ण हो जाने चाहिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बैठक में किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। लगभग 10 हजार किसानों को विभिन्न कारणों से पंजीयन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर पटवारी, सहकारी समिति प्रबंधक एवं आरएईओ की संयुक्त जिम्मेदारी है कि आपसी तालमेल के साथ इस काम को पूर्ण करें। बचे हुए किसानों की सूची बनाकर एक-एक किसान से सम्पर्क कर उनका पंजीयन सुनिश्चित किया जाये। पंजीयन कार्य के लिए किसान को ईधर-उधर भटकने की नौबत नहीं आने चाहिए। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसानों को ही इस दफा धान बेचने की पात्रता होगी। इसलिए एक भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न हो पाए, इसे अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारी से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। बिचौलियों एवं दलाल किस्म के लोगों पर अभी से कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए ताकि वास्तविक किसानों का हक न मारा जाये। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के वंचित लोगों को लाभ दिलाने के लिए अभियान छेड़ने के निर्देश दिए। फिलहाल 1 लाख 2 हजार किसानों को जिले में इसका लाभ मिल रहा है। ईकेवाईसी, आधार सीडिंग, लैण्ड सीडिंग जैसे कुछ तकनीकी कामों के बचे होने के कारण इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे सभी किसानों से सम्पर्क कर 31 अक्टूबर तक लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने वन पट्टाधारी एवं पीव्हीटीजी किसानों का विशेष जिक्र करते हुए इनका विशेष रूप से मार्गदर्शन कर औपचारिकताएं पूर्ण कराने को कहा है।

कलेक्टर ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की सफलता के लिए फिल्ड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को मिल जुलकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी में रिक्त पदों की भरती की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने को कहा है। भरती की कार्रवाई निष्पक्ष एवं भेदभाव रहित होना चाहिए। स्कूली बच्चों की अपार आईडी निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। छात्रवृत्ति वितरण भी समय पर सुनिश्चित हो जाये ताकि मिला रकम इस शैक्षणिक कार्याे में उपयोग हो सके। उन्होंने सभी संस्थाओं को समय पर जानकारी आदिवासी विकास विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में पीएम सूर्यघर बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। हर बिजली विभाग के अधिकारियों को पांच-पांच घर में सौर्य बिजली घर लगाने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने योजना के बारे में शिविर लगाकर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.