एक भी पात्र महिला “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” से वंचित न रहे: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 21-04-2023 05:15 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा उपनगर ग्वालियर के वार्ड-8 में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राहियों से संवाद एवं विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के उद्देश्य से विकास यात्रा निकाली गई है। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि घर-घर जाकर नागरिकों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराना और उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल मौके पर ही निराकरण करना ही विकास यात्रा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने निर्देशित किया कि वार्ड में एक भी पात्र महिला मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर जाकर सर्वे करें। समय रहते सभी का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

वार्ड-8 में निकाली गई विकास यात्रा भगवत सहाय महाविद्यालय से प्रारंभ होकर प्रेम नगर, लक्ष्य स्कूल से लाजपद तोमर वाली गली, भीकम नगर, नरेश लोधी वाली गली, रतन वाटिका वाली गली, चौडे के हनुमान की विभिन्न गलियाँ, सीसीएस स्कूल वाली गली, कृष्णानंद की बगिया, मेन रोड, सेंट्रल स्कूल के पीछे, न्यू नरसिंह नगर, मरघट बंसल टाईल्स वाली गली, पीताम्बरा कॉलोनी, न्यू आदर्श स्कूल से नरंसिंह नगर हुई।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान आँगनवाडी केन्द्र पहुँच कर व्यवस्थाएँ देखी और बच्चों के साथ भोजन का आनंद लिया तथा आँगनवाडी सहायिका का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड-8 में 35 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं 7 लाख 50 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.