नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण की थमी रफ्तार, 6 महीने के लिए टल गया संचालन, जानिए क्या है वजह

Updated on 25-06-2024 02:53 PM
नई दिल्ली: अभी लोगों को नोएडा एयरपोर्ट से सफर करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। एयरपोर्ट के निर्माण की रफ्तार थम गई है। अब इस एयरपोर्ट का संचालन 6 महीने के लिए टल गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) इस साल या अगले साल की पहली तिमाही में तो पूरा नहीं हो पाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में अब कम से कम छह महीने की देरी हो गई है। इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने की तारीख को कम से कम छह महीने आगे बढ़ाकर अप्रैल 2025 कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि देरी की वजह टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण में धीमी प्रगति है, जो तय समय से काफी पीछे चल रही है।

हालांकि यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने टर्मिनल के निर्माण में देरी के पीछे के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। लेकिन मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि बिल्डिंग की छत के लिए जरूरी 'स्पेशल ग्रेड स्टील' का आयात अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमी के कारण प्रभावित हुआ है। एक बयान में वाईआईएपीएल ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि निर्माण की गति और अधिक प्रभावित न हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.