इस खिलाड़ी की तो कोई बात ही नहीं कर रहा, IPL ऑक्शन में है सबसे बड़ा हीरा

Updated on 13-12-2025 01:37 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अब बस 3 दिन रह गए हैं। 16 दिसंबर यानी मंगवार को मिनी ऑक्शन का आयोजन अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होने वाला है। इस निलामी के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। हर कोई इस ऑक्शन के लिए कैमरन ग्रीन, वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन, क्विंटन डिकॉक आदि खिलाड़ियों की बात कर रहा है। लेकिन, हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे प्लेयर के बारे में जिसकी इस ऑक्शन में कोई बात नहीं कर रहा है।

रचिन रविंद्र हैं इस ऑक्शन के अंडररेटेड खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। लेकिन, रचिन की कोई भी बात नहीं कर रहा है। हालांकि, सच तो यह है कि रचिन एक अच्छी डील साबित हो सकते हैं। रचिन रविंद्र कमाल के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और भारत की स्पिन फ्रेंडली पिचों पर अपनी गेंदबाजी से भी गजब कर सकते हैं। वह एक ऑल इन वन डील हैं। कैमरन ग्रीन की चकाचौंध में रचिन एक सस्ती और अच्छी डील साबित हो सकते हैं। रचिन रविंद्र का बेस प्राइस इस बार ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये है।
बता दें कि रचिन रविंद्र को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था। हालांकि, रचिन का प्रदर्शन इतना खराब नहीं रहा था। उन्होंने ठीक-ठाक परफॉर्म किया था।

रचिन रविंद्र का आईपीएल करियर

26 साल के रचिन रविंद्र ने 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ही आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 18 मैचों में 143.9 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 413 रन बनाए। उनके नाम आईपील में 2 फिफ्टी भी हैं। रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 38 टी20 में 549 रन बनाए हैं और 14 विकेट भी लिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.