सोलर रूफटॉप पैनल के लिए पैसों की चिंता नहीं! अब बैंक देंगे फंड, देखें डिटेल्स

Updated on 16-02-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: बैंक अब घर बनाने के लिए लोन के साथ घरों की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल (Solar Panel Subsidy Yojana) लगाने का फंड भी उपभोक्ताओं को प्रदान करेंगे। देश में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर कोशिशें कर रही है। मौजूदा गतिविधियों से वाकिफ आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने बताया कि ऋण दाता अब पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के समर्थन के लिए अब विकास परियोजनाओं में सौर ऊर्जा पैनल के लिए लोन देने की संभावना का पता लगा रहे हैं। निजी परियोजनाओं में सौर ऊर्जा पैनल के लिए लोन देने की संभाव्यता तलाशी जा रही है।

पिछले महीने वित्त मंत्रालय, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और बैंकों के बीच हुई बैठक में यह सहमति बनी कि बैंक रूफ टॉप सोलर के नैशनल पोर्टल को भी उपभोक्ताओं को घर बनाने के लिए दिए जाने वाले ऋण से जोड़ा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं और हितधारकों की वास्तविक आंकड़ों तक पहुंच हो सकेगी।

चलेगा जागरूकता अभियान


सरकारी अधिकारी ने बताया कि हमें उम्मीद है मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से लगभग 90 फीसदी उपभोक्ता घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का विकल्प अपनाएंगे। होम लोन के साथ सौर ऊर्जा पैनल पर सब्सिडी देने से ज्यादा से ज्यादा लोगों की पहुंच रूफ टॉप सोलर पैनल तक होगी। बैंक भी इस योजना में भागीदारी करेंगे और सोलर रूप टॉप पैनल के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए और उन्हें अपनी घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहन देने के लिए जागरूरकता अभियान चलाएंगे।

पीएम मोदी ने की है घोषणा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई रूप टॉप सोलर स्कीम की घोषणा की। इस योजना का लक्ष्य 1 करोड़ लोगों के घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का है। इससे वह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली लेने की सुविधा भी मिलेगी। इस परियोजना में 75 हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया गया है। वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने बताया कि ऋण देने के एनवॉयरमेंटल, सोशल और गवर्नेंस (ईएसजी) के आधारभूत ढांचे के तहत ऋणदाता पहले ही घरों की छतों पर सोलर रूफ टॉप पैनल लगाने के लिए भी कर्ज दे रहे हैं। अब जबकि हरेक बैंक की अपनी पॉलिसी है, हम लघु और मध्यम क्षेत्र के उपक्रमों को सरकार की पहल से जोड़ने और उन्हें अपने संस्थान की छतों पर सोलर रूप टॉप पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहन और बढ़ावा देंगे।

मिलेगी मुफ्त बिजली


केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गरीब और मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया, जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि सरकार देश के एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने जा रही है। इन सभी परिवारों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इस मुफ्त बिजली योजना का नाम पीएम सूर्य घर योजना है। जिसे लेकर हाल ही में पीएम मोदी ने जानकारी दी। अब इस योजना को लेकर लोगों के बीच दिलचस्पी भी बढ़ रही है, लोग जानना चाहते हैं कि कैसे उनके घरों में ये सोलर पैनल लगेगा और इस पर कितना खर्च आएगा।

पीएम मोदी ने दी योजना की जानकारी

पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना को लेकर खुद प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल से पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने योजना को लेकर तमाम जानकारी दी और बताया कि देश के एक करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली दी जा रही है, अपने इस पोस्ट में पीएम मोदी ने सूर्य घर योजना की वेबसाइट का एक लिंक भी शेयर किया। जिससे लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं. लोगों को अपनी कुछ जानकारियां देनी होंगी और उसके बाद आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

सरकार दे रही है इतनी सब्सिडी


अब अगर आप सोच रहे हैं कि सरकार आपके घरों पर मुफ्त में ये सोलर पैनल लगा रही है तो आप गलत हैं। दरअसल सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है। ये सब्सिडी करीब 60 परसेंट की है, इसके बाद का पैसा आपको खुद चुकाना होगा। सूर्य घर योजना की वेबसाइट पर सब्सिडी स्ट्रक्चर भी आपको दिख जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रति किलोवाट 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा अगर 3 किलोवाट से ज्यादा का सोलर पैनल लेने पर आपको 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

अगर आप हर महीने 150 यूनिट बिजली खर्च करते हैं तो आपको एक से दो किलोवाट के सोलर पैनल की जरूरत पड़ेगी। इस पर आपको 30 हजार से 60 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। आपकी खपत अगर 150 से 300 यूनिट है तो आपको दो से तीन किलोवाट की जरूरत पड़ेगी. इस पर 60 हजार से लेकर 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

वहीं अगर आपकी खपत एक महीने में 300 यूनिट से ज्यादा है तो आपको 3 किलोवाट से ज्यादा का सोलर पैनल लगाना होगा, जिस पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.