अंतिम संस्कार के लिए शहर के सबसे बड़े मुक्तिधाम में लकड़ी नहीं...

Updated on 07-04-2026 11:54 AM
भिलाई। शहर के सबसे बड़े मुक्तिधाम में शव जलाने के लिए लकड़ी की कमी हो गई है। शव जलाने के लिए अब आम जनमानस को रामनगर मुक्ति धाम में नगर निगम भिलाई लकड़ी उपलब्ध नहीं कर पा रहा है। सोमवर शाम 6 बजे तक करीब 10 शव अंतिम संस्कार के लिए आए थे जिनमें से 6 शवों को जलाने के लिए लकड़ी उपलब्ध कराई गई।

भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में नगर निगम द्वारा मात्र 101 रुपए में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने की सुविधा सन 2006-7 में आमजन, विशेषकर गरीब वर्ग के लिए राहत की सुविधा रही है। लेकिन वर्तमान में लकड़ी नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां महंगाई के दौर में गैस और अन्य संसाधनों की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं अब अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य के लिए भी लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

लकड़ी की कमी से बढ़ी परेशानी
रामनगर मुक्तिधाम में लकड़ी की अनुपलब्धता ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। पहले जहां 101 रुपए में निगम द्वारा लकड़ी दी जाती थी, वहीं अब लोगों को बाजार से महंगी दर 900,1000 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर लकड़ी खरीदनी पड़ रही है। मुक्तिधाम में शव लेकर आने वालों के अनुसार, अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त लकड़ी जुटाना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।

गरीबों के लिए सबसे बड़ा संकट
समाज के कमजोर वर्ग के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक है। जिनके पास जीवनयापन के लिए ही पर्याप्त साधन नहीं हैं, उनके लिए अंतिम संस्कार का खर्च उठाना अत्यंत कठिन हो गया है। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि गरीबों को सम्मानजनक अंतिम विदाई मिल सके।

नगर निगम की लापरवाही पर उठ रहे सवाल
इस पूरे मामले में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।  लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लकड़ी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। निगम द्वारा चलाई जा रही यह योजना सामाजिक जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन लकड़ी की कमी प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सुविधा को पुनः शुरू किया जाए। अंतिम संस्कार जैसी प्रक्रिया में भी यदि लोगों को संघर्ष करना पड़े, तो यह व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। जरूरत है कि नगर निगम इस समस्या को प्राथमिकता से हल करे, ताकि हर व्यक्ति को गरिमा के साथ अंतिम विदाई मिल सके, क्योंकि यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का विषय है।

101 रुपए में लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने की नगर निगम भिलाई की योजना पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम और तात्कालिक विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे के निर्देश पर पहली बार भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में 2006-07 में की गई थी। जिसमें हिंदुओं के लिए जलाऊ लकड़ी, मुसलमानों के लिए पटरा और क्रिश्चियन समाज के लिए ताबूत शामिल था । हिंदुस्तान की यह पहली योजना थी जो वर्तमान स्थिति तक चल रही हैं।महापौर नीरज पाल ने इस संबंध में बताया कि सामान्य सभा में पास कर दिया गया था। मार्च तक लकड़ी आना था लेकिन टेंडर लगाने का काम वैधानिक प्रक्रिया होता है। मुक्तिधाम में लकड़ी नहीं होने के जिम्मेदार भिलाई कमिश्नर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.