ना टोकन ना कार्ड, आ गया दिल्ली मेट्रो का ऐप, घर बैठे खरीद सकते हैं टिकट, जानिए प्रोसेस

Updated on 01-07-2023 07:41 PM
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में यात्रा अब और आसान हो गई है। अब आपको टॉकन लेने या मेट्रो कार्ड को रिचार्ज कराने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत है। आप घर बैठे दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने एक मोबाइल ऐप (App) लॉन्च किया है। अब आप इस ऐप से मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं। इस एप का नाम DMRC Travel रखा गया है। इस ऐप के जरिए आप मोबाइल क्यूआर टिकट्स (QR Tickets) के जरिए मेट्रो में सफर कर सकते हैं। अब तक यात्रियों को टोकन लेन या मेट्रो कार्ड रिचार्ज कराने के लिए लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता था। इसमें काफी टाइम भी जाया हो जाता था।

डीएमआरसी के एमडी डॉ विकास कुमार ने दिल्ली मेट्रो का यह नया ऐप DMRC Travel लॉन्च किया है। इस ऐप से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर टिकट खरीदा जा सकता है। यह टिकट खरीदकर यात्री दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर यात्रा कर पाएंगे।

क्या-क्या हैं फीचर्स

डीएमआरसी ट्रैवल एप के जरिए आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। यहां आपको पेमेंट के लिए यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और वॉलेट जैसे कई विकल्प मिलेंगे। आप अपने पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन से पेमेंट करके मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको इस ऐप में फेयर कैलकुलेटर, स्टेशन इन्फॉर्मेशन, ट्रेवल प्लानर और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यात्री इस ऐप की मदद से आसानी से अपने रूट के बारे में और इंटरचेंज स्टेशंस के बारे में जान सकते हैं।

कैसे खरीदें टिकट
DMRC TRAVEL App इस समय केवल एंड्रॉयड पर उपलब्ध है। जल्द ही इसका iOS वर्जन भी आएगा। आइए जानते हैं कि ऐप की मदद से टिकट कैसे खरीदा जा सकता है।

स्टेप 1 : ऐप स्टोर पर जाकर वहां 'DMRC Travel App' सर्च करें और ऐप को इंस्टॉल कर लें।

स्टेप 2 : ऐप खोलकर उसमें अकाउंट बनाएं। इसके लिए जीमेल या फेसबुक का यूज कर सकते हैं।

स्टेप 3 : ऐप में लॉग-इन करें और मेन्यू में 'Book Ticket' ऑप्शन को चुनें।

स्टेप 4 : अब जिस स्टेशन की आपको यात्रा करनी है, उसको चुने। इसके बाद 'Book Ticket' पर क्लिक करें। यहां आपको टिकट प्राइस, स्टॉप्स की संख्या और जर्नी टाइम दिखाई देगा।

स्टेप 5 : आपको जितनी टिकट चाहिए, वह संख्या चुनें। इसके बाद पैसे चेक करके कन्फर्म कर दें।

स्टेप 6 : अब अपने पसंदीदा पेमेंट मेथड से पेमेंट करें।

स्टेप 7 : 
अब आपको ऐप में मोबाइल क्यूआर टिकट दिखाई देगा। इस टिकट को आपको गेट पर एंट्री करने और बाहर निकलने के दौरान शो करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.