घर के अंदर नहीं राहत, बाहर शीतलहर और कोहरे ने किया परेशान

Updated on 05-01-2023 04:02 PM
नई दिल्ली: इस समय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर और ठंड की चपेट में है। लगातार जारी ठंड हवाओं के चलते गलन और बढ़ गई है। फिर क्या उत्तर प्रदेश, क्या बिहार और क्या पंजाब सब इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं। लोग आग, रजाई, कंबल और स्वेटर की मदद से खुद को किसी तरह बचाने का प्रयास कर रहे हैं। साल 2022 में 122 साल बाद दिसंबर महीना जहां सबसे गर्म रहा वहीं नए साल के जनवरी माह में ठंड ने सबको ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने भी बता दिया है कि अगले 4-5 दिन तक उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे के साथ ठंड का ओवरडोज जारी रहेगा। इसके बाद ही इसमें कमी आने के आसार हैं। यूपी के 27 जिलों में तो घने कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट तक जारी कर दिया गया है।
राजधानी दिल्ली में भी लोग इस ठंड से मुकाबला करने के लिए कई तरह के जतन कर रहे हैं। फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है। बुधवार यानी कल सीजन की सबसे ठंडी सुबह नोट की गई। इस दौरान न्यूनतन पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। वहीं अधिकतम पारा 14 से 15 डिग्री के आस-पास रहा। गुरुवार यानी आज की बात करें तो लोगों की सुबह एक बार फिर घने कोहरे के साथ हुई। दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में कोहरे की सफेद चादर देखी गई। दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। आया नगर और रिज में न्यूनतम तापमान 2.2 और 2.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रिज में शीत लहर की घोषणा कर दी है। अब अगले तीन दिन 5 से 7 जनवरी तक राजधानी के कुछ इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। शीत लहर के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी के बीच कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.