ऑनलाइन हाजिरी नहीं तो पुरस्कार नहीं! एमपी में राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड के कड़े नियम

Updated on 29-07-2026 12:31 PM

भोपाल। यदि आप मध्य प्रदेश में शिक्षक हैं और रोज ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाते, तो राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की उम्मीद छोड़ दीजिए। स्कूल शिक्षा विभाग ने पुरस्कारों के आवेदन के लिए नई शर्तें बनाई हैं। इसमें 90 फीसद ई-अटेंडेंस को अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा पोर्टल-3.0 पर ई-अटेंडेंस अपलोड होना चाहिए। वहीं लगातार पांच वर्षों तक 80 फीसद से अधिक परिणाम देने वाले स्कूलों के उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों को ही आवेदन का मौका मिलेगा।

इस बार राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रत्येक जिले से दो शिक्षक यानी 110 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस बार नियमित रूप से कक्षा अध्यापन कराने वाले शिक्षक ही नामांकन के लिए पात्र होंगे। वहीं राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन या नामांकन की पात्रता के लिए शिक्षक की 10 वर्ष की न्यूनतम शिक्षकीय सेवा होना आवश्यक है। पुरस्कार के लिए शिक्षक 10 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। 31 अगस्त तक चयन सूची जारी कर दी जाएगी, ताकि पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर इन्हें पुरस्कृत किया जा सके।

ये शिक्षक नहीं होंगे पात्र

ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक, शैक्षिक प्रशासक, शैक्षिक निरीक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शैक्षणिक संवर्ग उपर्युक्त नामांकन के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा जनशिक्षक, संविदा शिक्षक, अतिथि शिक्षक, छात्रावास अधीक्षक आदि पुरस्कार के लिए नामांकन नहीं कर पाएंगे। निजी स्कूलों के शिक्षक भी नामांकन के लिए पात्र नहीं होंगे। जिला स्तर पर चयन या अनुशंसा की प्रक्रिया के दौरान शिक्षक के विरुद्ध कोई अनुशासनहीनता, आपराधिक कृत्य, शिकायत, जांच एवं दंड आदि संज्ञान में आने पर शिक्षक का आवेदन निरस्त किया जाएगा।

शिक्षक के मूल्यांकन के लिए दो मापदंड होंगे

शिक्षकों के मूल्यांकन के लिए दो मापदंड 'ए' और 'बी' तय किए गए हैं। इसमें पांच वर्ष के परीक्षा परिणाम के लिए 60 अंक निर्धारित हैं। वहीं 40 अंक शिक्षक द्वारा पांच वर्ष तक ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षण कार्य, पुस्तक लेखन, विभागीय गतिविधियों में सहभागिता और एफएलएन (FLN) आदि के लिए किए गए कार्य के लिए दिए जाएंगे। इसमें शिक्षक की भाषा-शैली, व्यक्तित्व एवं विषय ज्ञान, शिक्षक का अपने उत्कृष्ट कार्यों पर किया गया प्रस्तुतिकरण और शिक्षकों द्वारा किए गए कार्य का उपलब्धि स्तर पर समग्र प्रभाव पर 10-10 अंक दिए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.