दो सालों के लिए एनओसी भी नहीं; IPL खेलने पर भी संशय

Updated on 26-12-2023 01:35 PM

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीन खिलाड़ियों मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल फारूकी को नेशनल क्रॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने के अनुरोध को नामंजूर कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक करवाई करते हुए इन तीनों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को भी रोक दिया है। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों को अगले दो सालों के लिए एनओसी न देने का भी फैसला किया है। जिसमें वर्तमान में मौजूद किसी भी एनओसी को कैंसिल करना भी शामिल है।

दरअसल मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल फारूकी ने दुनिया भर के क्रिकेट लीग में खेलने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नेशनल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रिलीज करने का अनुरोध किया था। तीन खिलाड़ियों ने बोर्ड को अपने फैसले के बारे में बताया था, जिसमें खुद को 1 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने की इच्छा जाहिर की थी और नेशनल आयोजनों में उनकी भागीदारी के लिए उनकी सहमति पर विचार करने का अनुरोध किया था।

बोर्ड नेशनल टीम को तव्वजो नहीं देने से है नाराज
बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों को नेशनल टीम को तव्वजो देने की जगह लीग टूर्नामेंट में खेलने की प्राथमिकता देने से नाराज है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर तीनों खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को रोके जाने की बात कही गई है। बोर्ड से जारी बयान में कहा गया है कि ये तीनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के लिए खेलने से ज्यादा कॉमर्शियल लीग और अपने निजी रुचि की ओर ध्यान दे रहे हैं। वे नेशनल ड्यूटी को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं।
बोर्ड ने इस मुद्दे के लिए एक कमेटी की भी गठन किया है।

एसीबी के फैसले से इन तीनों खिलाड़ियों के IPL खेलने पर भी पड़ सकता है प्रभाव
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से दिए गए वर्तमान आदेश से भविष्य में मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक और फजल फारूकी के IPL खेलने पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, एसीबी ने भी वर्तमान एनओसी को कैंसिल नहीं किया है, लेकिन एसीबी ने अपने आदेश में इन तीनों खिलाड़ियों को 2 साल का एनओसी न देने का फैसला किया है। जिसमें वर्तमान में मौजूद किसी भी एनओसी को कैंसिल करना भी शामिल है। मुजीब उर रहमान IPL के कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हैं। जबकि नवीन उल लखनऊ सुपर जायंट्स और फजल फारूकी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं।

वनडे वर्ल्ड कप के बाद नवीन उल हक ने वनडे से लिया संन्यास
24 साल के फास्ट बॉलर ने भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था। नवीन ने अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान 7 नवंबर को लीग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने किया था कमाल
भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया था. टीम ने 9 में से 4 मैचों में जीत दर्ज की थी। अफगान टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स को शिकस्त दी थी। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से, श्रीलंका को 7 विकेट से और इंग्लैंड को 69 रन से हराया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.