सहारा में कितना भी फंसा हो, फिलहाल मिलेंगे सिर्फ 10000, जानिए बाकी पैसों का क्या

Updated on 19-07-2023 01:36 PM
नई दिल्ली: ज्यादा ब्याज, ज्यादा मुनाफे के लिए जिन लोगों ने सहारा (Sahara India) के स्कीम्स में पैसा लगाया था, उन्हें ब्याज तो दूर मूल भी नहीं मिल सका। कुछ लोगों ने बेटी की शादी के लिए तो किसी ने अपने बुढ़ापे के लिए सहारा की योजनाओं में पैसा निवेश किया था, लेकिन ये पैसा अंधेरे में डूब गया। कम समय में अधिक मुनाफे के लिए लोगों ने जिन सहारा एजेंट्स की मदद से सहारा की निवेश योजनाओं में पैसा लगाया, वो भी गायब हो गए। करोड़ों निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब गई, लेकिन इन निवेशकों के लिए सुप्रीम कोर्ट और सरकार 'सहारा' बनकर सामने आए हैं। जिन लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई सहारा की निवेश पॉलिसी में लगाकर उसे वापस पाने की उम्मीद खो दी थी, उनके लिए बड़ी राहत की खबर आई। 18 जुलाई को केंद्र सरकार ने सहारा के निवेशकों के लिए CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल की मदद से सहारा ग्रुप ऑफ कॉपरेटिव सोसाइटीज के जमाकर्ता और सदस्यों की शिकायतों का निपटारा हो सकेगा। जिन लोगों का पैसा सहारा के स्कीम्स में फंसा है उन्हें इस पोर्टल के जरिए अपना डूबा पैसा वापस मिलेगा।

​फिलहाल 10000 रुपये का रिफंड​

सरकार ने ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च कर दिया है, जिसके माध्यम से करोड़ों लोग अपने रिफंड क्लेम को जमा कर पैसा वापस पा सकते हैं। लेकिन इसमें अभी एक पेंच है,जिसे आपको समझ लेना चाहिए। सहारा समूह की अलग-अलग सोसायटी में भले ही आपका कितना भी पैसा जमा हो, लेकिन फिलहाल आपको 10000 रुपये ही रिफंड के तौर पर दिए जाएंगे। यानी भले ही आपको 1 लाख रुपया सहारा के स्कीम में फंसा हो, लेकिन फिलहाल आपके बैंक खाते में रिफंड के तौर पर सिर्फ ₹10000 ही जमा किए जाएंगे। पोर्टल लॉन्च के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर अभी निवेशकों को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
​बाकी पैसों का क्या होगा?​
इस पोर्टल के जरिए सरकार सहारा के 10 करोड़ लोगों को कुल 5000 करोड़ रुपये वापस करेगी। हर जमाकर्ता को फिलहाल अधिकतम 10 रुपये ही रिफंड किए जाएंगे। ये सिर्फ ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। जैसे ही ट्रायल सफल हो जाएगा, निवेशकों को उनका बाकी पैसा ब्याज समेत वापस कर दिया जाएगा। हालांकि इस बात की जानकारी पूरी तरह से नहीं मिल सकी है कि बाकी रकम कब तब दिए जाएंगे। शुरुआती फेज में करीब 1 करोड़ 7 लाख सहारा निवेशक इस पोर्टल के जरिए क्लेम कर सकेंगे।
​आधार के बिना होगी मुश्किल​
सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए क्लेम करना है तो जमाकर्ता को सबसे पहले अपना आधार कार्ड अपने मोबाइल फोन और बैंक खाते से लिंक करना होगा। ऐसा नहीं करने पर सहारा में फंसा पैसा वापस पाने में मुश्किल हो सकती है। बिना आधार लिंक मोबाइल फोन और बैंक खाते के आप पोर्टल के जरिए क्लेम नहीं कर पाएंगे। क्लेम के 45 दिनों के भीतर आपका पैसा सीधे बैंक खाते में जमा हो जाएगा।

​एक से अधिक स्कीम्स में पैसा फंसा है तो क्या करें​

भले ही आपका पैसा सहारा के अलग-अलग स्कीम्स में फंसा हो, लेकिन आपको क्लेम एक बार ही करना होगा। सहारा की अलग-अलग सोसायटी में जमा पैसों की डिटेल आपको क्लेम फॉर्म में एक ही बार में देनी होगी। क्लेम फॉर्म के साथ एक साथ सभी सोसायटी में जमा रकम की रसीद देनी होगी। अगर आपके कुल क्लेम की रकम 50,000 रुपये से अधिक है तो बाकी डिटेल्स के साथ पैन कार्ड की डिटेल्स भी देनी होंगी ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.