न खाना, न नींद सिर्फ चीखें... रूसी जेलों में टॉर्चर हो रहे यूक्रेनी कैदी, बीमार महिला को 'स्नाइपर' बताकर किया बंद

Updated on 18-01-2023 06:35 PM
मॉस्को/कीव : अलीना कपत्स्याना अक्सर अपनी मां का फोन आने का सपना देखती है जिसमें उसकी मां उसे बताती है कि वह घर आ रही है। अप्रैल में पूर्वी यूक्रेन में सेना की वर्दी में पहुंचे लोग 45 वर्षीय वीटा हैनिक को उसके घर से दूर ले गए जो वापस नहीं लौटी। उसके परिवार को बाद में पता चला कि 'ब्रेन सिस्ट' के कारण लंबे समय से दौरे पड़ने की समस्या का सामना कर रही हैनिक डोनेट्स्क क्षेत्र के रूसी कब्जे वाले हिस्से में हिरासत में है। कपत्स्याना ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मां को हिरासत में क्यों लिया गया।
उसने कहा कि किसी शांतिप्रिय और बीमार महिला को हिरासत में लिए जाने का कारण समझ में नहीं आता। हैनिक की तरह ही यूक्रेन के अनेक आम लोग रूसी बलों द्वारा पकड़ लिए गए हैं। इनमें से कई लोगों को युद्धबंदी बना दिया गया है, जबकि उनकी युद्ध में कोई भागीदारी नहीं रही। अनके लोग ऐसे भी हैं जिनकी कानूनी स्थिति अधर में है क्योंकि इन्हें न तो युद्धबंदी बनाया गया है, और न ही इन पर कोई अन्य आरोप लगाया गया है। रूसी बलों ने जब हैनिक को वोलोदिमिरिवका गांव से पकड़ा तो उस समय वह केवल स्वेटसूट और चप्पल पहने हुए थी।

मां का सेना से नहीं था कोई संबंध

यह गांव अब भी रूसी बलों के कब्जे में है। कपत्स्याना ने कहा कि उसके परिवार ने शुरू में सोचा था कि वह जल्द ही घर आ जाएंगी। क्योंकि रूसी सेना लोगों को दो या तीन दिन हिरासत में रखने के बाद रिहा कर देती थी। उसने कहा कि मां की रिहाई की उम्मीद इसलिए भी थी क्योंकि उनका किसी भी तरह का सैन्य जुड़ाव नहीं था। उसने कहा कि मां जब वापस नहीं आईं तो उनकी खोज शुरू की गई। डोनेट्स्क क्षेत्र में विभिन्न रूसी अधिकारियों और निकायों ने कहा कि उन्होंने उन्हें नहीं पकड़ा।

बीमार महिला को बताया स्नाइपर

कपत्स्याना ने कहा कि अंततः कुछ स्पष्टता मिली और डोनेट्स्क क्षेत्र में मॉस्को द्वारा स्थापित किए गए अभियोजक कार्यालय के एक पत्र में बताया गया कि हैनिक रूस नियंत्रित एक अन्य शहर ओलेनिवका में जेल में है। जेल के कर्मचारियों ने कहा कि हैनिक एक 'स्नाइपर' है। उसके परिवार ने इस आरोप को निराधार बताया। एपी की ओर से देखे गए मेडिकल रिकॉर्ड में पुष्टि हुई कि हैनिक दौरे पड़ने की समस्या से पीड़ित है।

रूसी जेलों में दी जाती हैं यातनाएं

अन्ना वोरोशेवा ने भी उसी जेल में 100 दिन बिताए जहां हैनिक बंद है। उसने जेल की अपमानजनक, अमानवीय स्थितियों को याद किया जहां पीने के लिए पानी नहीं मिलता था, जहां कोई सो नहीं पाता था, और हर रोज पिटते नए कैदियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आती थी। ऐसे अनेक यूक्रेनी लोग हैं जो रूस की जेलों में अकारण बंद कर दिए गए हैं और कोई नहीं जानता कि वे वापस आएंगे भी या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.