धान खरीदी कार्य में किसी भी किसान को न हो परेशानी, इस बात का रखे विशेष ध्यान : कलेक्टर

Updated on 05-11-2022 04:58 PM
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में समय-सीमा की सप्ताहिक बैठक लेते हुए सभी विभाग के कामकाज और शासकीय योजनाओं-कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से किए जाने तथा धान खरीदी कार्य में किसी भी किसान को परेशानी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने पूरे प्रदेश सहित जिले में 15 नवम्बर से शुरू होने वाले मानस गायन प्रतियोगिता के लिए जिले के सभी इच्छुक रामायण मंडली समितियों का ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराये जाने कहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक ग्राम स्तर पर और 5 जनवरी से 25 जनवरी तक विकासखंड स्तर पर मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा जितनी भी समितियां इसके लिए पंजीयन करायेंगी उन सभी को 5 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 नवंबर से पूर्व जिले के ज्यादा से ज्यादा समितियों का पंजीयन चिन्हारी पोर्टल में कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में उपस्थित राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए तथा प्रकरणों के तेजी से निराकरण करने के लिए सप्ताह में दो दिन शिविर लगाने की कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.