कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होंः कलेक्टर

Updated on 12-08-2026 01:48 PM

कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के शत-प्रतिशत पात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन सही तरीके से भरवाए जाएं तथा विद्यार्थियों को समय पर इसकी जानकारी दी जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न हो।

बैठक में कलेक्टर ने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय फाइलों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित करें। साथ ही ई-एचआरएमएस में शिक्षा, स्वास्थय सहित अन्य विभागों के शेष कर्मचारियों का 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ऑनबोर्डिंग पूर्ण कराने तथा इसकी पूर्णता का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर श्री दुदावत ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम हरदेवा में गत दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आए कार्यों की समीक्षा करते हुए पुराने पुल की तुलना में बड़े नए पुल के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम सरमा में पीडब्ल्यूडी के पुल की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत ऐसी सड़कों की सूची तैयार की जाए, जिनकी संधारण अवधि समाप्त हो चुकी है, ताकि उनके संधारण एवं आवश्यक मरम्मत की कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जा सके।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को आईटीआई रामपुर में शेष मरम्मत कार्यों में आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नवोदय विद्यालय से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.