CJI की ओर जूता फेंकने वाले पर अवमानना कार्रवाई नहीं

Updated on 27-10-2025 02:51 PM

सुप्रीम कोर्ट CJI बीआर गवई की ओर जूता फेंकने वाले वकील के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई नहीं करेगा। कोर्ट ने सोमवार (27अक्टूबर) को कहा कि वह खुद CJI ने आरोपी वकील राकेश किशोर पर कार्रवाई से इनकार कर दिया है, इसलिए मामले को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने कहा कि वह भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गाइड लाइन तय करने पर विचार करेगी।

इस संबंध में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को देशभर की अदालतों में हुई ऐसी घटनाओं का ब्योरा जुटाने को कहा गया है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने कहा कि कोर्ट में नारेबाजी करना या जूता फेंकना स्पष्ट रूप से कोर्ट की अवमानना है, लेकिन कानून के अनुसार यह निर्णय संबंधित जज पर निर्भर करता है कि वह कार्रवाई करना चाहते हैं या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें वकील राकेश किशोर (71) के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग की गई थी। राकेश किशोर ने 6 अक्टूबर को कोर्ट की कार्यवाही के दौरान CJI की ओर जूता फेंका था।

बेंच ने कहा,

QuoteImage

अवमानना का नोटिस जारी करना उस वकील को अनावश्यक महत्व देगा, जिसने CJI पर जूता फेंका था। यह घटना खुद ही अपने आप समाप्त हो जानी चाहिए।

QuoteImage

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दूसरों की गरिमा और ईमानदारी की कीमत पर नहीं

इससे पहले, 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दूसरों की गरिमा और ईमानदारी की कीमत पर नहीं हो सकती। कोर्ट ने चेतावनी दी थी कि अनियंत्रित सोशल मीडिया के कारण ऐसे “पैसे कमाने वाले कारनामे” बढ़ रहे हैं।

6 अक्टूबर को हुई इस चौंकाने वाली घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अधिवक्ता राकेश किशोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। उस समय CJI गवई ने शांत रहते हुए सुरक्षा कर्मियों से कहा था कि इस घटना को नजरअंदाज करें और वकील को चेतावनी देकर छोड़ दें।

इस घटना की देशभर में निंदा हुई थी, यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी CJI से बात कर इस पर चिंता व्यक्त की थी।

PM मोदी ने कहा था- हमले से हर भारतीय नाराज

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने CJI बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई, जब सीजेआई की बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी।

हालांकि जूता उनकी बेंच तक नहीं पहुंच सका।

पीएम नरेंद्र मोदी ने CJI गवई जी से बात कर उन पर हुए हमले की निंदा की। मोदी ने X पर लिखा- CJI पर हुए हमले से हर भारतीय गुस्से में है। हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.