कोयला डील में NMDC के 120 करोड़ डूबने से बचे:अमेरिकन कंपनी के नाम पर फ्रॉड ने भेजा अपना अकाउंट

Updated on 11-11-2025 12:39 PM

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के 120 करोड़ रुपए डूबने से अमेरिकन बैंक के न्यूयॉर्क ब्रांच ने बचा लिया हैं। प्लांट ने कोल खरीदी करने अमेरिकन कंपनी से डील की थी। जिसके बाद किसी फ्रॉड ने फर्जी ईमेल ID के जरिए अपना खाता नंबर दिया। NMDC ने डील के मुताबिक 120 करोड़ रुपए ट्रांजेक्शन भी कर दिए।

हालांकि, अमेरिका में न्यूयॉर्क की ब्रांच ने वेरिफिकेशन के दौरान नाम और एड्रेस में अंतर पाया। पैसे को ट्रांजेक्शन के पहले ही होल्ड कर दिया गया और खाते को फ्रीज किया गया। जिससे एक बड़ा साइबर फ्रॉड होने से बचा लिया। वहीं अब NMDC ने इस मामले को लेकर बस्तर पुलिस से शिकायत की है। इसकी पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, NMDC स्टील प्लांट ने लोहा पिघलाने के लिए कोल खरीदी करने USA की एक कंपनी के साथ डील की थी। अमेरिकी कंपनी ने ईमेल के माध्यम से ही सारे डॉक्यूमेंट भेजे थे।

वहीं नगरनार स्टील प्लांट प्रबंधन ने यह प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। दोनों कंपनियों के बीच ईमेल के जरिए ही सारा प्रोसेस हो रहा था। 120 करोड़ रुपए में कोल खरीदने डील पक्की हो गई थी।

फ्रॉड ने भेज दिया अपना खाता

जिस ईमेल ID से दोनों कंपनियों के बीच बातचीत हो रही थी तो किसी फ्रॉड ने उसी तरह की कोई दूसरी ईमेल ID से कन्वर्सेशन शुरू कर दिया। NMDC को यह विश्वास हो गया कि ये सेम ईमेल ID है।

जिसके बाद फ्रॉड ने मेल पर ही बैंक की सारी डिटेल्स भेजी। सामने वाले ने जो खाता नंबर दिया उस पर NMDC ने 120 करोड़ रुपए ट्रांजेक्शन कर दिए।

न्यूयॉर्क की ब्रांच ने फ्रॉड होने से बचा लिया

वहीं इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन होने की वजह से न्यूयॉर्क की बैंक में क्लियरेंस के लिए गया। जहां बैंक कर्मियों ने नाम और पता में अंतर पाया। जिसके बाद पैसे को होल्ड कर दिया गया।

इसकी जानकारी इंडियन SBI ब्रांच प्रबंधन और NMDC को भी दी गई। जिसके बाद 120 करोड़ रुपए का फ्रॉड होने से बच गया। NMDC ने इसकी जानकारी बस्तर पुलिस को दी है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NMDC के कर्मचारियों को सस्पेंड करने की खबर

120 करोड़ रुपए का फ्रॉड होने से NMDC भले ही बच गई है, लेकिन इस चूक को लेकर इंटरनल जांच चल रही है। ऐसी खबर है कि प्रबंधन ने इस चूक के लिए करीब 2 से 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में NMDC के PRO से भी बातचीत करने उन्हें फोन लगाया गया पर उनसे बात नहीं हो पाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.