
भोपाल। निवाड़ी मध्य प्रदेश का दूसरा 'हर घर जल' जिला बन गया है। जिले के सभी 253 गांवों के 55 हजार 645 घरों में नल से पानी पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस उपलब्धि के लिए जनता और कर्मचारियों की बधाई देते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से बुरहानपुर के बाद अब निवाड़ी जिले को भी शत-प्रतिशत हर घर जल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के संकल्प की सिद्धि हुई है।"
वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन का काम पूरे प्रदेश में तेजी से चल रहा है, हम जल्द ही अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।