रिलायंस-डिज्नी बिजनेस की चेयरपर्सन बन सकती हैं नीता अंबानी

Updated on 28-02-2024 01:33 PM

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरमैन नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री और वॉल्ड डिज्नी की मर्जर वाली एंटिटी की चेयरपर्सन हो सकती हैं। दोनों कंपनियों के बीच हुई इस डील का आधिकारिक ऐलान इस हफ्ते हो सकता है।

इस बात जानकारी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस के पास इसके 51% से 54%, डिज्नी के पास 40% जबकि जेम्स मर्डोक और उदय शंकर की जॉइंट वेंचर कंपनी बोधी ट्री के पास 9% की हिस्सेदारी होगी।

दोनों कंपनियों के बीज डील साइन
वहीं, ब्लूमबर्ग की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच यह डील इसी हफ्ते साइन हुई है। इसमें मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के पास मर्ज्ड एंटिटी का 61% शेयर होगा, जबकि बाकी के 39% डिज्नी के पास रहेगा।

नीता ने हाल ही में RIL के बोर्ड से दिया था इस्तीफा
नीता अंबानी ने हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बोर्ड से इस्तीफा दिया है। नीता अंबानी 'नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर' की भी फाउंडर है। मुंबई में स्थित यह संस्था म्यूजिक और थिएटर का प्रमुख सेंटर है।

₹33,000 करोड़ की वैल्यूएशन पर होगी डील
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार डिज्नी ने अपने इंडिया बिजनेस का 61% हिस्सा वायाकॉम 18 को 3.9 बिलियन डॉलर (33,000 करोड़ रुपए) की वैल्यूएशन पर बेचने पर सहमति व्यक्त की है। वायाकॉम 18 के मालिक रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.