पीएम मोदी के 'आंख और कान' हैं निर्मला सीतारमण के दामाद, जानिए कब से हैं प्रधानमंत्री के साथ

Updated on 09-06-2023 08:02 PM
नई दिल्ली : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की गुरुवार को शादी (Nirmala Sitharaman Daughter Wedding) हो गई है। यह शादी एक सादा समारोह में हुई। शादी में परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल थे। राजनीतिक मेहमानों को नहीं बुलाया गया था। निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के एक प्रमुख सहयोगी प्रतीक दोशी (Pratik Doshi) से हुई है। शादी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परकला वांगमयी और प्रतीक की शादी (Parakala Vangmayi Wedding) करा रहे हैं। पास ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खड़ी हुई हैं। वांगमयी पेशे से एक जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने देश के कई मीडिया संस्थानों में काम किया है। आइए जानते हैं कि उनके पति और देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दामाद (Nirmala Sitharaman’s son-in-law) प्रतीक दोशी क्या करते हैं।

पीएमओ में हैं अधिकारी

दोशी गुजरात के रहने वाले हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में काम करते हैं। जब पीएम मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने, तब वे साल 2014 में दिल्ली चले गए थे। उनका जून 2019 में संयुक्त सचिव के पद पर प्रमोशन किया गया था।

गुजरात से पीएम मोदी के हैं साथ

दोशी सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने इससे पहले मोदी के गुजरात मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान गुजरात मुंख्यमंत्री कार्यालय में एक रिसर्च असिस्टेंट के रूप में काम किया था।


रिसर्च एंड स्ट्रैटजी विंग में हैं दोशी

पीएमओ वेबसाइट के अनुसार, वे पीएमओ की रिसर्च एंड स्ट्रैटजी विंग में काम करते हैं। उनका रोल भारत सरकार (बिजनस अलॉकेशन) नियम, 1961 के संदर्भ में पीएम को सचिवीय सहायता प्रदान करना है, जो रिसर्च 
एंड स्ट्रैटजी तक सीमित नहीं है।

पीएम के आंख और कान हैं दोशी
दोशी को पीएम मोदी का 'आंख और कान' माना जा सकता है।एक रिपोर्ट के अनुसार वे कथित तौर पर सरकार में शीर्ष नौकरशाहों और महत्वपूर्ण लोगों की 360 डिग्री निगरानी करते हैं। वे उनके चयन और नियुक्तियों पर इनपुट और फीडबैक देते हैं।


सोशल मीडिया पर नहीं है

प्रतीक दोशी आपको सोशल मीडिया और खबरों में काफी कम दिखाई देंगे। वे किसी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। वे अपनी अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण प्रोफाइल बनाकर रखते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.