नब्बे प्रतिशत दुर्घटनाएं तेज वाहन चालन के कारण: संजय शर्मा

Updated on 24-11-2025 01:25 PM

रायपुर। प्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं परिवहन सेवा प्रभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में पीडि़त लोगों की स्मृति में विश्व यादगार दिवस मनाया गया। इसके अन्तर्गत विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में परिसंवाद का आयोजन किया गया। विषय था- सुखद और सुरक्षित यातायात का आधार।

इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) संजय शर्मा ने कहा कि यातायात दुघर्टना का प्रमुख कारण अत्यधिक तेज गति से वाहन चालन है। लगभग नब्बे प्रतिशत दुर्घटनाएं तेज वाहन चालन के कारण होती हैं। दुर्घटना के एक कारण सड़क का गलत डिजाईन यानि एलीवेशन का ठीक नहीं होना भी होता है। यातायात विभाग ऐसी दुर्घटना सम्भावित जगहों को चिन्हाकिंत कर ठीक कर रहा है। छत्तीसगढ़ में बच्चों को यातायात के नियमों की शिक्षा देने के लिए इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जा रहा है। यातायात पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि समय पर ईलाज मिलने से बहुत सी जिंदगीयाँ बचायी जा सकती हैं। इसीलिए गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की मदद करने पर शासन द्वारा पच्चीस हजार रूपये का पुरस्कार भी रखा गया है। कुछ लोग पुलिस कार्यवाही से बचने के लिए घायलों की मदद नहीं करते हैं उन्हें बतला दें कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि उन्हें पुलिस द्वारा परेशान नहीं किया जाएगा। घायलों को चुने हुए अस्पतालों में सात दिनों तक मुफ्त ईलाज की व्यवस्था है।

सहायक पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशान्त शुक्ला ने कहा कि हम चन्द्रमा तक सुरक्षित पहुंच गए हैं लेकिन सड़क पर सुरक्षित यात्रा नहीं कर पाते हैं। दुर्घटना होने पर सारा दोष यातायात पुलिस पर मढ़ देते हैं। हमारे देश में नागरिक संस्कृति (सिविल सेन्स) की कमी है। यहाँ पर हत्याओं से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। यातायात के नियम जन सामान्य की सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं जिसका पालन करने से हम स्वयं तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ में दूसरों की भी जीवन रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने इतने सुन्दर आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के यातायात प्रभाग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही प्रयासों से लोगों में जागरूकता आएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि हमारा जीवन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसलिए अपने लिए और अपने परिवार जनों के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। आए दिन हम समाचारों में पढ़ते हैं कि हर साल लाखों लोग मारे जाते हैं। धैर्यवत होकर गाड़ी चलाने से दुर्घटना से बच सकते हैं। राजयोग से मन को सन्तुलित करना सीख जाएं तो बहुत लाभ मिल सकता है।

राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि सुरक्षित वाहन चालन के लिए मन का सन्तुलन जरूरी है। मन की स्थिरता के लिए राजयोग मेडिटेशन से लाभ मिल सकता है। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी रूचिका दीदी ने किया। इस दौरान विश्व भर में घटित सड़क दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों की आत्मिक शान्ति के लिए एवं दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति एवं उनके परिवारों को संवेदना एवं मानसिक संबल देने के लिए विशेष मेडिटेशन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.