'बिग बॉस 16' से एविक्ट होते ही सुम्बुल से मिलीं निमृत, सबसे पहले किया ये काम, वीडियो वायरल

Updated on 07-02-2023 06:40 PM
बिग बॉस 16 से निमृत कौर अहलूवालिया का सफर खत्म हो चुका है। वो फिनाले वीक में पहुंचकर भी विनर की ट्रॉफी तक नहीं पहुंच पाईं। शो से बाहर आने के बाद वो बैक टू बैक इंटरव्यू दे रही हैं। शो और अन्य कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी राय रख रही हैं। इन सबके बीच निमृत ने सुम्बुल तौकीर खान से भी मुलाकात की। दोनों ने मिलते ही सबसे पहले ऐसा काम किया, जो सबको शो में उनकी बॉन्डिंग और 'मंडली' की याद दिलाएगा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और पसंद किया जा रहा है।

निमृत और सुम्बुल ने किया डांस

दरअसल, सुम्बुल तौकीर खान ने निमृत कौर अहलूवालिया का शानदार अंदाज में वेलकम किया। रूम का एक कोना डेकोरेट किया, जिस पर लिखा है- 'बधाई। प्राउड ऑफ यू निमृत।' सुम्बुल और निमृत की मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों 'बिग बॉस' का एंथम गा रही हैं और सिग्नेचर स्टेप कर रही हैं। कभी उन्होंने अब्दु रोजिक वाला डांस स्टेप किया तो कभी एमसी स्टैन का 'धतरन ततरन' वाला।

निमृत को घर में आई जनता ने दिए कम वोट

आपको बता दें कि सुम्बुल तौकीर खान पिछले वीकेंड में एविक्ट हुई थीं। वो शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के साथ नॉमिनेटेड थीं और कम वोट मिलने की वजह से वो बेघर हो गईं। वहीं, निमृत का एविक्शन बीते एपिसोड में हुआ, उन्हें घर में आई जनता से कम वोट मिले थे।

घर में बचे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

अब घर में टॉप 5 सदस्य बचे हैं। इनमें शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट शामिल हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.