भारतीय मूल के निखिल बिग बैश में जमा रहे चौके-छक्के पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेला

Updated on 02-01-2024 02:35 PM

भारत के निखिल चौधरी ने नार्दर्न सबअर्ब टीम की ओर से 28 गेंदों में 71 रन की धुआंधार पारी खेली। इसी के साथ उनकी टीम क्वींसलैंड टी-20 मैक्स फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में गोल्ड कोस्ट के खिलाफ अपनी इस पारी में उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के जमाए थे।

वे ऐसा ही प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश (BBL) में होबार्ट हरिकेंस की ओर से दिखा रहे हैं। निखिल ने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 16 गेंद पर 32 रन जमाए थे।

पंजाब से खेल चुके हैं सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी
निखिल का बिग बैश का सफर इसलिए शुरू हुआ क्योंकि उन्हें भारत की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला था। 1996 में दिल्ली में जन्मे निखिल ने पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट खेला था। उन्होंने 2016-17 में हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से डेब्यू किया। विजय हजारे ट्रॉफी में भी हरियाणा के ​खिलाफ ही लिस्ट ए डेब्यू ​किया। उन्होंने पंजाब के लिए 16 टी-20 और 2 लिस्ट ए मैच खेले। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।

भारत में ज्यादा मौके नहीं मिले तो उन्होंने करियर को आगे बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला किया। वे चार साल पहले ब्रिस्बेन पहुंचे और वहां क्लब क्रिकेट खेलने का मौका मिला। उन्हें अपने खेल से पहचान मिलनी शुरू हो गई है। निखिल को ब्रिस्बेन हीट की ओर से कोविड रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया, लेकिन फिर उनका करियर अधर में लटक गया। पिछले साल सितंबर की शुरुआत तक उन्हें बिग बैश से कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था, तो वे आशंकित हो गए।

निखिल कहते हैं, ‘मुझे लगता था कि बिग बैश का अनुबंध मिल जाएगा। लेकिन आप जो चाहते हैं वैसा नहीं होता तो अंदर तक टूट जाते हैं।’ हालांकि, कुछ दिन बाद निखिल के एजेंट ने उन्हें फोन कर बताया ​कि होबार्ट हरिकेंस से करार मिल गया है। इस फोन ने निखिल की जिंदगी बदल दी और उनका ऑस्ट्रेलिया में पेशेवर क्रिकेटिंग करियर सही राह पर चल पड़ा।'

हरभजन की कप्तानी में कई मैच खेले निखिल
निखिल ने पंजाब की ओर से हरभजन सिंह की कप्तानी में भी कई मुकाबले खेले थे। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा, भारत में क्रिकेट बिल्कुल अलग है। वहां ​बड़े ​खिलाड़ियों को भगवान जैसा पूजा जाता है। मैं जब पहली बार हरभजन सिंह के अंडर खेला तो बहुत नर्वस था। लेकिन, जब धीरे-धीरे मैंने उनसे बातचीत करनी शुरू की तो पता चला कि वे काफी विनम्र इंसान हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.